Download Our App

Home » जबलपुर » पत्थरबाजी के बाद वाहन जलाये, 14 थानों का फोर्स पहुँचा, घंटों चला हंगामा

पत्थरबाजी के बाद वाहन जलाये, 14 थानों का फोर्स पहुँचा, घंटों चला हंगामा

शराब खोरी के चक्कर में उडिय़ा मोहल्ले में दो पक्षों में हुआ विवाद
जबलपुर (जय लोक)  कल देर शाम ओमती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उडिय़ा मोहल्ला में शराब खोरी की बात पर उपजा मामूली विवाद बढ़ता चला गया। उडिय़ा समाज और खटीक समाज के युवा आमने-सामने हो गए इस दौरान पहले मारपीट फिर जमकर पत्थरबाजी हुई। घंटे चले उपद्रव के दौरान कुछ वाहनों में भी आग लगा दी गई।
देर रात तक यह हल्ला भी मचता रहा कि इस दौरान बमबाजी भी हुई है। लेकिन पुलिस की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं हुई। पथराव और हंगामा में कुछ लोगों और एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना है। पूरी रात इस क्षेत्र में तनाव और हंगामा का माहौल बना हुआ था सुबह 4 बजे तक पुलिस को शांति बहाल करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्हें तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी थी और खूब शोर शराब हो रहा था। विवाद की सूचना मिलते ही ओमती ,बेलबाग, कोतवाली, लार्डगंज सहित 13-14 थानों का बल मौके पर पहुँच गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुँचे।
पुलिस पर भी फेकें गए पत्थर- उपद्रव के दौरान वहाँ पहुँचे पुलिस बल पर पत्थर फेंके गए। एक दो पुलिसकर्मियों को इस दौरान चोटें भी आई हैं। दोनों पक्षों को खदेडऩे के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। स्थिति ना बिगड़े इसलिए देर रात तक बड़ी संख्या में पुलिस बल पूरे क्षेत्र में पैदल और वाहनों से गश्त करता रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह भी अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। बड़ी संख्या में समय रहते पुलिस बल के पहुँच जाने से विवाद और बड़ा रूप नहीं ले पाया और उपद्रवियों को खदेड़ दिया गया। अब दोनों पक्ष के आरोपियों की पहचान का काम प्रारंभ हो गया है। पुलिस के समक्ष कुछ फोटो और वीडियो भी आए हैं जिनके आधार पर उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान की जाएगी और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार उडिय़ा मोहल्ला वाली गली में कुछ युवक खड़े होकर शराब पी रहे थे। इस बात की दूसरे समाज के लोगों ने आपत्ति दर्ज की। यहीं से विवाद बढ़ते बढ़ते पत्थरबाजी और बमबाजी तक पहुँच गया। कई वाहनों में तोडफ़ोड़ भी हुई- उपद्रव कर रहे दोनों पक्ष के लोगों ने कई वाहनों के कांच तोड़ दिए, हेडलाइट तोड़ दी और जमकर तोडफ़ोड़ की है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » पत्थरबाजी के बाद वाहन जलाये, 14 थानों का फोर्स पहुँचा, घंटों चला हंगामा
best news portal development company in india

Top Headlines

उत्तरमध्य में 12 ट्रांसफार्मर, 390 पोल, 20 कि.मी. केबिल का कार्य पूर्ण

जबलपुर (जयलोक)। उत्तर मध्य विधानसभा में विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने रविवार को विकास कार्यों की वृहद श्रृंखला के अंतर्गत अनेक

Live Cricket