Download Our App

Home » News » उत्तरमध्य में 12 ट्रांसफार्मर, 390 पोल, 20 कि.मी. केबिल का कार्य पूर्ण

उत्तरमध्य में 12 ट्रांसफार्मर, 390 पोल, 20 कि.मी. केबिल का कार्य पूर्ण

जबलपुर (जयलोक)। उत्तर मध्य विधानसभा में विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने रविवार को विकास कार्यों की वृहद श्रृंखला के अंतर्गत अनेक वार्डों में नई सौगातें प्रदान की, जिसमें प्रमुखता से उत्तर मध्य विधानसभा में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण करना जिसके अंतर्गत नए ट्रांसफार्मर, नए पोल लगाना एवं शिफ्ट करना , केबिलीकरण करना आदि के कार्य करके लोगो को राहत पहुंचाने का कार्य किया गया।विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने बताया कि दीनदयाल वार्ड स्थित विजयनगर संभाग के अंतर्गत अतिरिक्त ट्रांसफार्मर 200 केवीए के 4 एवं 100 केवीए के 5 स्थापित किए गए कुल लागत राशि 81,50,000 है।

डॉ पाण्डेय ने बताया कि क्रष्ठस्स् योजना के अंतर्गत उत्तर विधानसभा के महाराजा अग्रसेन वार्ड राजीव गांधी बस्ती में एवं विवेकानंद वार्ड में 390 नवीन पोल स्थापना एवं 20द्मद्व केबल डाली जानी है जिसकी कुल लागत लगभग 1,41,00,000 रुपए है।इसके साथ ही डॉ पाण्डेय ने बताया कि पश्चिम संभाग अंतर्गत तीन ट्रांसफार्मर 200 ्यङ्क के जिसकी एक ट्रांसफार्मर की लागत ?800000 है जिसकी कुल लागत 24 लख रुपए है उनको भी जनता को समर्पित किया गया है, जिसका सीधा लाभ गोविंद वल्लभ पंत वार्ड,राजीव गांधी वार्ड,जवाहर गंज वार्ड एवं तिलक वार्ड को मिलेगा।डॉ अभिलाष पाण्डेय ने बताया कि हमारा संकल्प है कि उत्तर विधानसभा जबलपुर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार हो और विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे,5स् ( सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार ,सुरक्षा) के संकल्प में सेवा अर्थात विकास को समर्पित यह कार्य क्षेत्रवासियों को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति और सुविधाएँ प्रदान करेगी।

डॉ पाण्डेय ने कहा कि हम आने वाले 25 वर्ष के विकास के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रहे हैं जिसमें हमारा ध्यान विकास कार्यों को योजनाबद्ध रूप से एवं उनमें गुणवत्तापूर्ण कार्य हो इसमें है। नए ट्रांसफार्मर,पोल्स एवं केबल लगने से निरंतर बढ़ती विद्युत की मांग और लोड की समस्या में सुधार होगा , व्यापारियों को आने वाली समस्या में भी इससे व्यापक स्तर पर सुधार होगा। हम समस्या को न केवल त्वरित सुधार बल्कि उसके दूरगामी लाभ पर ध्यान देकर कार्य करने पर प्राथमिकता दे रहे हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सपन यादव,दिलीप पटेल,पुष्पराज पाण्डेय,अमर पटेल,पार्षद प्रतिभा भापकर,अंशुल यादव,मधुबाला राजपूत,वर्षा सेन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन उपस्थित थे।

 

कांग्रेस विधायकों को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ का ऑफर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » उत्तरमध्य में 12 ट्रांसफार्मर, 390 पोल, 20 कि.मी. केबिल का कार्य पूर्ण

Top Headlines

Live Cricket