Download Our App

Home » राजनीति » पनागर विधानसभा को भाजपा सदस्यता अभियान का मिला सबसे बड़ा लक्ष्य : 45 प्रतिशत की पूर्ति, विधायक इंदु तिवारी पार्षदों और पदाधिकारी के साथ लक्ष्य अर्जित करने में जुटे

पनागर विधानसभा को भाजपा सदस्यता अभियान का मिला सबसे बड़ा लक्ष्य : 45 प्रतिशत की पूर्ति, विधायक इंदु तिवारी पार्षदों और पदाधिकारी के साथ लक्ष्य अर्जित करने में जुटे

जबलपुर (जयलोक)
भारतीय जनता पार्टी का पूरा फोकस इस समय सिर्फ  सदस्यता अभियान पर लगा हुआ है। जिन विधानसभा में जो विधायक जितने अधिक वोटों से जीता था पार्टी ने उसकी काबिलियत का आंकलन करते हुए उसे उतना ही बड़ा लक्ष्य नए सदस्य जोडऩे के लिए दिया है। भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान में जबलपुर ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 4 विधानसभा सीटों में से सर्वाधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य पनागर विधानसभा को प्राप्त हुआ है।
दूसरे स्थान पर पाटन विधानसभा, तीसरे में बरगी विधानसभा एवं चौथे में सिहोरा विधानसभा को सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। पनागर विधानसभा में सदस्यता अभियान के दिए गए लक्ष्य की पूर्ति के लिए तेज गति से कार्य हो रहा है। विधायक सुशील तिवारी इंदु व्यक्तिगत रूप से मिले 15000 सदस्यों के  विधानसभा अंतर्गत दिए गए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रात दिन कार्य कर रहे हैं।
युवा मोर्चा के सक्रिय पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष और विधायक इंदु तिवारी के पुत्र हर्ष तिवारी युवाओं के बीच में भारतीय जनता पार्टी के कामकाज के साथ पहुँच रहे हैं और पार्टी की रीती नीतियों से युवाओं को जोडक़र उन्हें बड़े स्तर पर सदस्य बनाने का काम किया जा रहा है।
8 से 10 हजार प्रतिदिन का लक्ष्य  
जिले में सभी विधानसभा में से पनागर विधानसभा को भारतीय जनता पार्टी ने नए सदस्य जोडऩे के लिए सबसे बड़ा लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए पनागर विधानसभा के विधायक इंदु तिवारी ने सभी पार्षदों, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर यह तय किया है कि पनागर की पूरी टीम जी-जान से प्रयास कर 8 से 10000 लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोडऩे का काम करेंगे। इस हेतु सभी के लिए अलग-अलग रूपरेखा और लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।
45 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त
पनागर विधायक इंदु तिवारी अपने व्यक्तिगत सदस्यता के लक्ष्य 15000 को पूरा कर चुके हैं।इसके अलावा पूरी विधानसभा क्षेत्र में 45 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है।
नए मतदाताओं और युवा महिलाओं पर विशेष ध्यान
पनागर विधानसभा के अंतर्गत नए मतदाताओं और युवाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के लिए लाडली बहना योजना हुकुम के इक्के के समान है और पनागर विधानसभा के अंतर्गत विधायक इंदु तिवारी ने बड़ी संख्या में अपने क्षेत्र की महिलाओं को इस योजना से जोडऩे का काम किया है। अब इन महिलाओं को भाजपा का सदस्य भी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा विधायक इंदु तिवारी क्षेत्र में आने वाले कालेजों में भी छात्र छात्राओं से सीधे संपर्क स्थापित कर रहे हैं और उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवा रहे हैं। सामाजिक संगठनों के साथ भी बड़े स्तर पर बैठकों का क्रम जारी है।
यह है लक्ष्य
पनागर 93970
पाटन 83435
बरगी 77063
सिहोरा 72704

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » पनागर विधानसभा को भाजपा सदस्यता अभियान का मिला सबसे बड़ा लक्ष्य : 45 प्रतिशत की पूर्ति, विधायक इंदु तिवारी पार्षदों और पदाधिकारी के साथ लक्ष्य अर्जित करने में जुटे