Download Our App

Home » भारत » पप्पू यादव ने दी लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती

पप्पू यादव ने दी लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती

@पटना (जयलोक)।
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती दी है। पप्पू यादव ने कहा है अगर कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर लिखी अपनी पोस्ट में विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने लिखा कि यह देश है या हिजड़ों की फौज। एक अपराधी जेल में बैठकर चुनौती दे रहा है, लोगों को मार रहा है, लेकिन सभी मूकदर्शक बने हुए हैं। पप्पू यादव ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई ने कभी मूसेवाला को मरवा दिया, कभी करणी सेना के मुखिया को मरवाया और अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला।  पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का अपराधी बताया है। उन्होंने इसी पोस्ट में गैंगस्टर को चुनौती देते हुए कहा कि अगर कानून इजाजत दे तो 24 घंटे में इस लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी को पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा। इससे पहले पप्पू यादव ने जो पोस्ट की थी, उसमें बाबा सिद्दीकी को बिहार का बेटा बताया था। दरअसल बाबा सिद्दीकी बिहार के ही रहने वाले थे और बाद में मुंबई जाकर अपनी राजनीति शुरू की थी। इसमें उन्होंने महाराष्ट्र में महाजंगलराज बताया था।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » पप्पू यादव ने दी लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती