Download Our App

Home » कानून » पर्यटकों के लिए डुमना नेचर रिजर्व पार्क में इंटरप्रिटेशन सेन्टर की सुविधा: निगमायुक्त ने किया मुआयना

पर्यटकों के लिए डुमना नेचर रिजर्व पार्क में इंटरप्रिटेशन सेन्टर की सुविधा: निगमायुक्त ने किया मुआयना

पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों को मिलेगी विशेष सुविधाएं

जबलपुर (जयलोक)। डुमना नेचर रिवर्ज पार्क में आने वाले पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए मंगलवार से इंटरप्रिटेशन सेंटर की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। यह एक नए शैली का संग्रहालय है, इस सुविधा के तहत अब प्रकृति प्रेमियों को डुमना नेचर रिवर्ज पार्क से जुड़ी संपूर्ण जानकारियां मिल सकेंगी। इसके पूर्व निगमायुक्त प्रीति यादव ने निरीक्षण कर इसका शुभारंभ किया। डमी वन्यजीव देखने में यह बिल्कुल वास्तविक ही नजर आते हैं। बच्चों के लिए भी इस सेंटर में प्रकृति व वन्यजीवों का रोचक संसार है।
डुमना नेचर रिजर्व पार्क में अब प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के आनंद के लिए नए ढंग से निर्मित इंटरप्रिटेशन सेन्टर खोल दिया गया है। इंटरप्रिटेशन सेन्टर में पर्यटकों के साथ-साथ वन्यजीव प्रेमी भी प्रकृति का आनंद उठा सकेगें। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा डुमना नेचर रिजर्व पार्क के परिसर का सघन रूप से मुआयना किया। जहां पर उन्होंने इंटरप्रिटेशन सेन्टर में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया और कार्यपालन यंत्री आदित्य शुक्ला को निर्देशित किया कि यह इंटरप्रिटेशन सेन्टर पर्यटकों एवं प्रकृतिक प्रेमियों के लिए निर्धारित समय के अनुरूप खोले जाएं जिससे कि यहां आकर प्रकृति प्रेमी और पर्यटक प्राकृतिक वातावरण में जीवन का आनंद उठा सकें।
निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने शहर एवं शहरी क्षेत्रों के बाहर से आने वाले सभी पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों से भी अपील की है कि शहर के पास में डुमना एयरपोर्ट रोड़ के स्थित, नगर निगम स्वामित्व के अदभुत एवं अतिसुन्दर रूप से विकसित डुमना नेचर पार्क में आकर प्राकृतिक वातावरण में परिवारजनों के साथ आनंद उठाएं। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने उद्यान विभाग एवं डुमना नेचर रिजर्व पार्क के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया है कि यहां आने-जाने वाले पर्यटकों एवं प्रकृति प्रेमियों का विशेष ख्याल रखा जाये तथा उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं ताकि पर्यटकों को यहां सुरक्षित और स्वच्छ वायु के बीच बच्चों एवं परिवारजनों के साथ प्रकृति का आनंद उठा सकें।
आडियो-वीडियो इफेक्ट बढ़ाएगा रोमांच – डुमना नेचर पार्क में आरंभ हुए इंटरप्रिटेशन सेंटर में पर्यटकों को डुमना नेचर पार्क की खासियत और खूबसूरती की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए तकनीक की मदद ली जाएगी। यहां टच स्क्रीन डिस्पले के माध्यम से आडियो-विजुअल इफेक्ट से पर्यटक व वन्य जीव प्रेमियों को नेचर पार्क का इतिहास जानेंगे।
पक्षियों की विभिन्न प्रजातियाँ – परिंदों, वन्य जीवों की प्रजातियों सहित अन्य जानकारियों से रूबरू कराया जाएगा। विदित हो कि 1800 एकड़ में फैले डुमना नेचर पार्क में तीन हजार से ज्यादा हिरन, चीतल,मोर, बंदर, खरगोश, सहित पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां भी हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » पर्यटकों के लिए डुमना नेचर रिजर्व पार्क में इंटरप्रिटेशन सेन्टर की सुविधा: निगमायुक्त ने किया मुआयना