Download Our App

Home » जबलपुर » पहली बार खुले बरगी बाँध के 9 गेट,देखने के लिए उमड़ रही भीड़, बढ़ रहा नर्मदा नदी का जलस्तर

पहली बार खुले बरगी बाँध के 9 गेट,देखने के लिए उमड़ रही भीड़, बढ़ रहा नर्मदा नदी का जलस्तर

जबलपुर (जयलोक)
डिंडौरी, मंडला में हो रही बारिश का असर बरगी बाँध पर पड़ा है। यहां से आ रहे बारिश के पानी की वजह से बरगी बाँध लबालब हो गया है। आज मंगलवार को बांध का जल स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया था, जिसे देखते हुए सुबह 11.30 बजे बांध के 9 गेट 0.78 मीटर खोले गए हैं। इन गेटों से 1031 क्यूसेक जल की निकासी की जा रही है। बांध का जलस्तर 421 मीटर पहुंच गया है। बांध में पानी आवक 1200 क्यूमेक है। बांध 85 प्रतिशत से अधिक भर गया है।
बरगी बांध से जल द्वारों को खोले जाने के समय इसका जलस्तर 421 मीटर रिकार्ड किया गया था। बांध से पानी छोड़े जाने से निचले क्षेत्र में नर्मदा के घाटों पर 3 से 4 फुट पानी की बढ़ोत्तरी होगी। परियोजना प्रशासन के अनुसार बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है। परियोजना प्रशासन ने सर्वसाधारण से माँ नर्मदा के घाटों एवं तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।

नर्मदा तटों का बढ़ेगा जलस्तर

बरगी बाँध के 9 गेट खोले जाने का असर नर्मदा नदी में दिखाई देने लगा है। बरगी बाँध का पानी गौरीघाट, तिलवारा और भेड़ाघाट तक पहुँच रहा है। जिससे यहां का जलस्तर बढ़ रहा है। बरगी बाँध प्रबंधन का कहना है कि बाँध से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा से नर्मदा तटों में तीन से चार फीट जलस्तर मेंं इजाफा होगा।

पानी की धार देखने उमड़ रही भीड़

कल जैसे ही लोगों को बरगी बाँध के गेट खुलने की खबर मिली तभी से बहुत से लोगों ने बरगी बाँध जाने की योजना बना ली। आज गेट खुलने के समय से पहले ही लोगों का यहां आना शुरू हो गया था। 11 बजे तक अच्छी खासी भीड़ लग गई। गेट खुलते ही इस पल को लोगों ने अपने अपने मोबाईलों के कैमरे में कैद किया।

 

‘लीक’ की समस्या आज की नहीं बरसों पुरानी है हुजूर…

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » पहली बार खुले बरगी बाँध के 9 गेट,देखने के लिए उमड़ रही भीड़, बढ़ रहा नर्मदा नदी का जलस्तर

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!