Download Our App

Home » Uncategorized » पास्को एक्ट में आरोपी को जानकारी देने के मामले में आयुक्त ने लिया संज्ञान, बुलवाई फाइल जल्द होगी कार्यवाही

पास्को एक्ट में आरोपी को जानकारी देने के मामले में आयुक्त ने लिया संज्ञान, बुलवाई फाइल जल्द होगी कार्यवाही

नगर निगम के सहायक ग्रेड 3 अधिक कर्मचारियों पर कलेक्टर ने भी की है कार्यवाही की अनुशंसा, 6 महीने से गायब कर रखी है फाइल

 

जबलपुर (जय लोक)। नगर निगम लोक सुचना विभाग में पदस्थ सहायक गे्रड-3 कर्मचारी शिवमोहन द्विवेदी पर अब कार्रवाही की तलवार लटक रही है। न्यायालय में चल रहे एक प्रकरण के दौरान गवाही देते हुए श्री द्विवेदी ने स्वीकार किया है कि उन्होंने सूचना के अधिकार के नियमों की जानकारी होने के बावजूद बिना किसी जांच के एक उत्तरजीवी के जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित निजी जानकारी आवेदक को उपलब्ध करा दी। जिसके बाद कमिशनर अग्रिम कुमार ने जयलोक को बताया कि इस मामले को संज्ञान में लिया गया है। इसकी फाइल निकलवाई जा रही है। मामले को देखकर नियमानुसार कार्रवाही की जाएगी
बताया जा रहा है कि श्री द्विवेदी ने लोक सूचना अधिकारी के रहते हुए मनमर्जी तरीके से पद का दुरूपयोग कर आरोपी को लाभ पहुँचाने का प्रयास किया है। न्यायालय के समक्ष दर्ज कराए गए अपने कथनों में शिवमोहन द्विवेदी ने बताया कि वे वर्ष 2023 से नगर निगम जबलपुर के लोक सूचना विभाग में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत हैं। उनके कार्यालय में आवेदक द्वारा 11 मई 2026 को एक आवेदन प्रस्तुत कर उत्तरजीवी के जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारी मांगी गई थी।
इस आवेदन के आधार पर द्विवेदी ने उप-रजिस्ट्रार कार्यालय (जन्म-मृत्यु), संभाग क्रमांक-5, नगर निगम जबलपुर को पत्र भेजकर संबंधित रिकॉर्ड तलब किया था। इसके पालन में 13 मई 2026 को जन्म-मृत्यु शाखा द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई गई। उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर श्री द्विवेदी ने 18 मई 2026 को आवेदक को संबंधित जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी प्रदान कर दी। न्यायालय में इन सभी पत्राचारों और दस्तावेजों पर अपने हस्ताक्षर होने की बात भी उन्होंने स्वीकार की है।
यह पूरा मामला उस वक्त उजागर हुआ जब प्रकरण में विशेष लोक अभियोजक द्वारा किए गए जिरह के दौरान कर्मचारी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए। श्री द्विवेदी ने भी अपनी गलती को स्वीकार किया है। हालांकि उनका कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी कि आवेदक ने जिस व्यक्ति की जानकारी मांगी थी उसका आवेदक से कोई संबंध है या नहीं। वहीं उन्होंने इस मामले में कोई जाँच भी नहीं की कि जानकारी माँगने वाला व्यक्ति संबंधित व्यक्ति से जुड़ा है या नहीं।
सूचना के अधिकार अधिनियम में लापरवाही
श्री द्विवेदी ने कोर्ट में यह स्वीकार किया है कि उन्होंने सूचना के अधिकारी अधिनियमत की पूरी जानकारी है। जिसमें किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारी तीसरे व्यक्ति को उपलब्ध नहीं कराई जा सकती। इसके बाद भी सूचना के अधिकार अधिनियम में इतनी बड़ी लापरवाही उनके द्वारा हुई है। प्रकरण में सीधे आरोपी को लाभ पहुँचाना प्रतीत हो रहा है इसलिए अब शिवमोहन द्विवेदी के ऊपर कार्रवाही होना तय है। जिसमें कमिशनर ने भी मामले में फाईलें बुलवाईं हैं और कार्रवाही की बात कही है। इसके साथ ही कलेक्टर ने भी कार्रवाही की अनुशंसा की है।

 

ग्वालियर में उमा भारती की दो टूक कहा किसी की औकात नहीं कि मुझे टिकट दे

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पास्को एक्ट में आरोपी को जानकारी देने के मामले में आयुक्त ने लिया संज्ञान, बुलवाई फाइल जल्द होगी कार्यवाही

Top Headlines

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में कल होगी भाजपा के 5 संभागों की कार्यशाला

जबलपुर (जय लोक)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2028 में होने जा रहे विधानसभा के चुनाव और इसके पहले पंचायत, नगरीय

Live Cricket

error: Content is protected !!