Download Our App

Home » अपराध » पुलिस अधिकारी बन महिला से ठगी, गहनें लेकर फरार हुए जालसाज

पुलिस अधिकारी बन महिला से ठगी, गहनें लेकर फरार हुए जालसाज

जबलपुर (जयलोक)। कोतवाली थाना अंतर्गत दो युवकों ने पुलिस अधिकारी बनकर एक महिला के साथ ठगी की। आरोपियों ने महिला के गहनें उतरवाकर एक कागज में बांधकर असली गहने की जगह नकली गहनें महिला को थमा दिए। महिला ने जब कागज में नकली गहनें देखे तो वह समझ गई कि उसके साथ ठगी की गई है। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला आज सुबह का है, लक्ष्मी भंडार के पास आज सुबह दो जालसाजों ने दो महिलाओं को रोका। दोनों युवकों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और सुरक्षा का हवाला देते हुए एक महिला से गहनें उतारने को कहा। महिला ने जब गहनें उतारे तो युवकों ने उन गहनों को एक कागज में बंद कर दिया और महिला को थमा दिए। जिसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए। महिला ने जब कागज खोलकर देखा तो उसमें नकली गहनें थे। महिला ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी जिसके बाद कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस का दिखाया आईकार्ड- पीडि़त महिला का कहना है कि दोनों महिला ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए आईकार्ड भी दिखाया। जिसके बाद महिला को भरोसा हो गया कि दोनों पुलिसकर्मी ही हैं। लेकिन पलक झपकते ही आरोपियों ने कागज की पुडिय़ा बदल दी और असली की जगह नकली गहनें थमा दिए। पुलिस आरोपियों को तलाश करने के लिए अब सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर रही है।

 

सैफ का संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार जल्द ही होगा कारण का खुलासा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पुलिस अधिकारी बन महिला से ठगी, गहनें लेकर फरार हुए जालसाज