Download Our App

Home » Uncategorized » सैफ का संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार जल्द ही होगा कारण का खुलासा

सैफ का संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार जल्द ही होगा कारण का खुलासा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना को लेकर पुलिस संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार किया गया शख्स वैसा ही दिख रहा है जैसा कि सैफ के घर में हमलावर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा था। इस मामले में मुंबई डीसीपी ने जानकारी दी है कि संदिग्ध शख्स को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन लाया गया है। पुलिस के अनुसार उक्त शख्स हाउस ब्रेकिंग का आरोपी रहा है, उस पर पहले भी हाउस ब्रेकिंग के मामले दर्ज किए गए हैं। अब पुलिस संदिग्ध शख्स से पूछताछ करने में जुटी है। पूछताछ के बाद बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है। यहां बताते चलें कि सैफ अली खान पर मुंबई, बांद्रा स्थित उनके घर पर ही 16 जनवरी की रात को जानलेवा हमला किया गया था। बताया गया कि हमलावर शख्स चोरी करने की नीयत से सैफ के घर में दाखिल हुआ था। मैट से हाथापाई के दौरान बचाने पहुंचे सैफ पर हमलावर ने चाकू से कई वार किए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि सैफ के घर में 56 साल की स्टाफ नर्स एलियामा फिलिप भी मौजूद थी। हमलावर ने उस पर हमला किया था, ऐसे में वो भी शिकायतकर्ता है। इस घटना में स्टाफ नर्स को भी चोटें आई हैं। इस मामले ने पुलिस ने स्टाफ नर्स फिलिप समेत घर में काम करने वाले अन्य स्टाफ और बिल्डिंग के गार्ड व अन्य लोगों के बयान दर्ज किए हैं। संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मेड ने बताया हमलावर ने नैनी से एक करोड़ की मांग की

पुलिस ने बताया कि सैफ के घर से 3 हाउस मेड को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले गई। इस दौरान, हाउस मेड ने पुलिस को बताया कि उसे बाथरूम के पास अचानक कोई परछाई नजर आई उसे लगा कि करीना शायद अपने छोटे बेटे को देखने आए होगी, लेकिन उन्हें बाद में शक हुआ तो वह आगे गई। अचानक एक व्यक्ति ने महिला के ऊपर हमला कर दिया और धारदार हथियार दिखाते हुए चुप रहने के लिए कहा। इस बीच दूसरी मेड भी आ गई। इस दौरान हमलावर ने बच्चों की देखभाल करने वाली नैनी से एक करोड रुपए की डिमांड की। इस दौरान सैफ अली खान भी वहां पहुंचे और उन्होंने जब देखा तो अज्ञात आरोपी और सैफ के बीच हाथापाई हुई।

 

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अब हाथियों के हमले से बचाव जेसीबी मशीन से होगा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » सैफ का संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार जल्द ही होगा कारण का खुलासा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!