Download Our App

Home » News » पुस्तक मेले में चले लात घूंसे, दो दुकान संचालकों के बीच हुए विवाद ने मचाया हंगामा

पुस्तक मेले में चले लात घूंसे, दो दुकान संचालकों के बीच हुए विवाद ने मचाया हंगामा

जबलपुर (जयलोक)। गोलबाजार में लगे पुस्तक मेले में कल रात दो दुकान संचालकों चिल्ड्रन बुक हाउस और राधिका बुक डिपो के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इस कदर तक पहुँच गया कि दोनों पुस्तक विक्रेता एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाने लगे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। विवाद बढ़ता देख पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद दोनों पुस्तक विक्रेताओं को थाने लाया गया जहां दोनों को समझाइश दी गई।

यह घटना रात करीब 10 बजे की है जब मेले में पाठकों और परिवारों की अच्छी खासी भीड़ मौजूद थी। तभी एक ही ग्राहक को अपनी ओर आकर्षित करने और किताबों की डीलिंग को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते हिंसक हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच खुलेआम धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई जिससे मेले का शांतिपूर्ण माहौल पूरी तरह खराब हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झगड़े के दौरान वहां मौजूद बच्चों और अभिभावकों में दहशत फैल गई और लोग अपनी सुरक्षा के लिए स्टाल छोडक़र बाहर की ओर भागने लगे।

पुलिस की दखल के बाद शांत हुआ मामला

लार्डगंज थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि विवाद की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मारपीट में शामिल दोनों पक्षों के प्रमुख व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। बताया जा रहा है कि शहर के ये दोनों ही प्रतिष्ठित पुस्तक विके्रता हैं जिनके बीच व्यापारिक प्रतिस्पर्धा पहले भी देखी गई है। मेले में उपस्थित अन्य प्रकाशकों और विके्रताओं ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इस तरह के कृत्यों से न केवल आयोजन की व्यवस्था प्रभावित होती है बल्कि शहर के सबसे बड़े आयोजन की छवि पर भी बुरा असर पड़ता है।

 

ममता सरकार के खिलाफ भाजपा की चार्जशीट अमित शाह बोले-ये भय से मुक्ति का चुनाव

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » पुस्तक मेले में चले लात घूंसे, दो दुकान संचालकों के बीच हुए विवाद ने मचाया हंगामा
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket