Download Our App

Home » राजनीति » प्रभात साहू और पुलिसकर्मी के विवाद ने लिया राजनैतिक मोड़, लार्डगंज थाने में दर्ज हुई पूर्व महापौर के खिलाफ एफआईआर

प्रभात साहू और पुलिसकर्मी के विवाद ने लिया राजनैतिक मोड़, लार्डगंज थाने में दर्ज हुई पूर्व महापौर के खिलाफ एफआईआर

जबलपुर (जयलोक)।  पूर्व महापौर प्रभात साहू और यातायात पुलिसकर्मी के बीच हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ लार्डगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एक ओर यातायात पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय जाँच की जा रही है तो वहीं पुलिसकर्मी की शिकायत पर भी पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर यातायात पुलिसकर्मी द्वारा लगाए गए आरोपों की सच्चाई पता कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांगे्रस नेता भी इस विवाद में उतर आए हैं।
उन्होंने पुलिसकर्मी के समर्थन में एक पूर्व महापौर प्रभात साहू का एक गाली देने वाला एक वीडियो वायरल किया है।
18 सितम्बर को पूर्व महापौर और यातायात पुलिसकर्मी के बीच वाहन चैकिंग को लेकर बल्देवबाग चौराहे के पास यह विवाद हुआ था। जिसमें काफी हंगामा मचा। भाजपा नेताओं ने जहां दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ लार्डगंज थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाही की माँग की थी वहीं आरक्षक कृष्ण कुमार ने भी प्रभात साहू और उनके कुछ साथियों पर शिकायत दर्ज कराई है। दोनों की शिकायतों को पुलिस ने जाँच में लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है।
कांगे्रसी सिपाही के पक्ष में उतरे, पूर्व महापौर के गाली गलौच का वीडियो किया जारी
बल्देवबाग चौक पर पिछले दिनों पूर्व महापौर प्रभात साहू तथा यातायात के एक सिपाही के बीच हुए विवाद का मामला चर्चाओं में बना हुआ है। कांगे्रस के नेताओं ने एक वीडियो भी किसी न्यूज चैनल का सांझा किया है। जिसमें पूर्व महापौर को गाली बकने वाला नेता बतलाया गया है। तथा पुलिस सिपाही का समर्थन भी इस वीडियो में किया गया है।

इनका कहना है

आरक्षक और प्रभात साहू ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरक्षक के खिलाफ विभागीय जाँच की जा रही है वहीं घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जाँच की जा रही है।
रितेश शिव,
सीएसपी

 

दारूखाना खुला हुआ है काहे की पुलिस…रोड पर बसें खड़ी हंै.. ये क्या काम कर रही माढ़ोताल पुलिस

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » प्रभात साहू और पुलिसकर्मी के विवाद ने लिया राजनैतिक मोड़, लार्डगंज थाने में दर्ज हुई पूर्व महापौर के खिलाफ एफआईआर