
जबलपुर (जय लोक)।लार्डगंज थाना अंतर्गत 6 दिनों पूर्व हुई एक महिला की हत्या के आरोपी उसके प्रेमी ने भी आज सुबह फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। प्रेमी का शव सुबह माढ़ोताल तालाब के पास पेड़ से लटका पाया गया है। इसके पूर्व आरोपी अपने पिता के साथ क्राइम ब्रांच के कार्यालय पहुँचा था जहां वह अपना जुर्म कबूल करने गया था लेकिन किसी बात पर वह वापस आ गया और आत्म हत्या कर ली। जिस पर हत्या का आरोप लगा उसने ही आत्म हत्या कर ली, जिसके बाद यह हत्या की गुत्थी अब उलझती नजर आ रही है। महिला की हत्या कैसे और किन कारणों से की गई इस सवाल का जवाब आरोपी की आत्महत्या के साथ ही चला गया। लार्डगंज थाना क्षेत्र में 6 दिन पूर्व भाजपा कार्यालय के पीछे झाडिय़ों में रांझी निवासी महिला की लाश मिली थी। इस मामले में महिला के प्रेमी अंकित बर्मन पर हत्या की आशंका जाहिर की गई और उसकी तलाश की जा रही थी। लेकिन इसके पहले की आरोपी पकड़ा जाता उसने आत्महत्या कर ली।

दीक्षितपुरा स्थित मंजूतेली की गली के निवासी अंकित बर्मन का शव माढ़ोताल तालाब के किनारे एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हडक़ंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जमा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक के दोनों हाथ बंधे हुए मिले। पहले तो इस मामले में हत्या की आशंका जाहिर की गई लेकिन आरोपी के पिता के बयानों के बाद यह साबित हो गया कि अंकित ने आत्महत्या की है। ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह जब वे तालाब के पास से गुजर रहे थे तब अंकित का शव पेड़ से लटका देखा जिसकी सूचना माढ़ोताल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारकर पीएम के लिए मेडिकल भेज दिया है।

दोनों हाथ थे बंधे- इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अंकित के दोनों हाथ बंधे मिले। पुलिस ने जब परिवार वालों से पूछताछ की तो मृतक के पिता ने बताया कि उसने ही अपने बेटे के हाथ बांधे थे। मृतक के पिता का कहना है कि अंकित परेशान था और उसके साथ क्राइम ब्रांच कार्यालय गया था। लेकिन फिर वहां से वापस आ गया। इसके बाद उसने अपने पिता के साथ मारपीट की और माढ़ोताल तालाब ले जाकर अंकित ने अपने दोनें हाथ बंधवा लिए। जिसके बाद अंकित ने पेड़ से फाँसी लगा ली।

गैस की किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान से जल्द भारत पहुँचेंगे गैस के दो जहाज
Author: Jai Lok






