Download Our App

Home » Uncategorized » प्रेम विवाह पर बवाल हुआ टकराव शादी के बाद घर लौटा प्रेमी युगल तो चल गईं गोलियाँ, 11 लोग घायल

प्रेम विवाह पर बवाल हुआ टकराव शादी के बाद घर लौटा प्रेमी युगल तो चल गईं गोलियाँ, 11 लोग घायल

बरेली। बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीरबहोडा में मंगलवार सुबह एक समुदाय के ही दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। हवाई फायरिंग की गई, जिससे दहशत फैल गई। दरअसल, एक पक्ष का युवक डेढ़ महीने पहले दूसरे पक्ष की युवती को लेकर चला गया था। लडक़ी के घरवालों ने बेटी को नाबालिग बताकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी। युवक और लडक़ी ने खुद को बालिग बताकर प्रेम विवाह कर लिया था और कागजात भेजे तो मुकदमा खत्म कर दिया गया। अब युवक अपनी पत्नी को लेकर सोमवार रात में घर आ गया। सुबह आठ बजे लडक़ी के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने लडक़ा पक्ष पर हमला कर दिया। ईदगाह के पास फायरिंग भी हुई।
ये लोग हुए घायल
दोनों पक्ष से 11 लोग घायल हैं, जिसमें लडक़ा पक्ष की तरफ से आरिफ, तस्लीम, इरफान, नन्हे, पप्पू, छोटे और एक महिला फरीदन वहीं लडक़ी पक्ष की तरफ से इस्लाम नवी, इस्लाम राजा, मोहम्मद नबी घायल हैं। पुलिस के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है। इन सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » प्रेम विवाह पर बवाल हुआ टकराव शादी के बाद घर लौटा प्रेमी युगल तो चल गईं गोलियाँ, 11 लोग घायल