Download Our App

Home » अपराध » फरार अमित खम्परिया पर 1 लाख का इनाम ,जगह-जगह लगे पोस्टर

फरार अमित खम्परिया पर 1 लाख का इनाम ,जगह-जगह लगे पोस्टर

जबलपुर (जयलोक)
हत्या, जालसाजी, धोखाधड़ी एवं अनेक आपराधिक मामलों में फरार इनामी अपराधी अमित खम्परिया के पोस्टर शहर और शहर के बाहर जगह-जगह चस्पा कर दिए गए हैं। वांटेड के पोस्टर में स्पष्ट लिखा है कि अमित खम्परिया पर एक लाख रुपयों का इनाम घोषित है। 40 हजार इनाम की राशि मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा घोषित की गई है एवं जिन लोगों के साथ खम्परिया ने धोखाधड़ी की है उस पीडि़त व्यक्ति ने भी 60 हजार रुपयों का इनाम देने की घोषणा की है। कुल मिलाकर अब जो भी व्यक्ति फरार चिटलर इनामी आरोपी अमित खम्परिया के बारे में पुलिस को सूचना देगा या पकड़वायेगा उसको 1 लाख रुपये का इमान प्राप्त होगा।

गुप्त रखा जाएगा सूचना देने वाले नाम और जानकारी
पुलिस ने प्रकाशित पोस्टर में इस बात का भी उल्लेख किया है कि फरार आरोपी अमित खम्परिया की जानकारी देने वाले का नाम पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाएगा। उसके बारे में कोई भी सूचना सार्वजनिक नहीं की जाएगी पूरे तरीके से जानकारी गुप्त रखी जाएगी।
वांटेड पोस्टर में पुलिस ने उल्लेख किया है कि आरोपी के ऊपर थाना संजीवनी नगर में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से वह फरार है। अमित खम्परिया के ऊपर हत्या, जलसाजी की धोखाधड़ी के साथ ही 21 अप्रैल 2022 को 83 वर्षीय बुजुर्ग के साथ बंदूक की नोक पर कमरे में बंद कर लगभग 2 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का अपराध दर्ज है। साथ ही हत्या के मामले में जिला उमरिया एवं सत्र न्यायालय नैनपुर के साथ भी आरोपी ने धोखाधड़ी की है इसके अलावा मंडला पुलिस और जबलपुर के थाना मदन महल पुलिस को भी फरार आरोपी की तलाश है। आरोपी अमित खम्परिया के ऊपर उत्तर प्रदेश के कई थानों में भी दर्जनों अपराध दर्ज है।
आरोपी को संरक्षण देने वाले होगी कार्यवाही
पुलिस द्वारा प्रकाशित किए गए वांटेड के पोस्टर में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि फरार ईनामी आरोपी को संरक्षण देने वाले या फिर फरारी के दौरान उसकी मदद करने वाले व्यक्ति को भी पुलिस सूचना मिलते ही उसके खिलाफ कार्यवाही करेगी एवं उसे भी अपराधिक प्रकरण में आरोपी बनाया जाएगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » फरार अमित खम्परिया पर 1 लाख का इनाम ,जगह-जगह लगे पोस्टर