जबलपुर (जयलोक)। शहर में कई फर्जी डॉक्टर बिना डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों का यह जाल ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर बिछा हुआ है। जहां कम फीस में इलाज का वादा करने वाले ये फर्जी डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ताजा मामला उस वक्त सामने आया जब बिना डिग्री के इलाज कर रहे एक फर्जी डॉक्टर के द्वारा इंजेक्शन लगाते ही एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग टीम के होश उस वक्त उड़ गए जब जांच में पाया गया कि इस डॉक्टर के पास एलोपैथी की नहीं बल्कि होम्योपैथी की डिग्री है। पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया है जो मुंबई भागने की फिराक में था।
ऐसे हुआ खुलासा
19 मई को जबलपुर के द्वारका नगर के रहने वाले 71 वर्षीय मनोहर तोतलानी की मौत इलाज के दौरान हो गई। परिजनों के अनुसार, उन्हें कमर में दर्द के लिए डॉक्टर फूलचंद के पास ले जाया गया था, जिन्होंने एक के बाद एक तीन इंजेक्शन दिए। थोड़ी देर बाद ही मनोहर की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई। मनोहर के परिजनों ने 21 मई को मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को लिखित शिकायत की। जांच में पता चला कि डॉक्टर फूलचंद के पास केवल होम्योपैथी की डिग्री है, लेकिन वह एलोपैथी का इलाज कर रहा था। 22 मई को पुलिस में भी शिकायत दर्ज की गई।
क्लीनिक में छापा
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारकर एलोपैथी दवाइयां और इंजेक्शन बरामद किए। डॉक्टर घटना के बाद से फरार था, लेकिन पुलिस ने रविवार रात उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वह मुंबई भागने की कोशिश कर रहा था।
फर्जी डॉक्टर के इंजेक्शन से मरीज की मौत
Post Views: 509
RELATED LATEST NEWS
सालों से एक ही जिले में नौकरी कर रहे पुलिस अफसर हटेंगे पुलिस मुख्यालय बना रहा है सूची
September 16, 2024
5:44 pm
अपना ही वार्ड 4 हजार वोटों से हारे पटवारी
September 16, 2024
5:42 pm
Top Headlines
एडमिशन को लेकर सरकारी स्कूल में चलीं गोलियाँ
September 16, 2024
5:50 pm
सासाराम । यहां एक सरकारी स्कूल में बच्चे के एडमिशन को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी हो गई। घटना मुफस्सिल
एडमिशन को लेकर सरकारी स्कूल में चलीं गोलियाँ
September 16, 2024
5:50 pm
सालों से एक ही जिले में नौकरी कर रहे पुलिस अफसर हटेंगे पुलिस मुख्यालय बना रहा है सूची
September 16, 2024
5:44 pm
अपना ही वार्ड 4 हजार वोटों से हारे पटवारी
September 16, 2024
5:42 pm
इस ‘अपर कलेक्टर’ ने तो रिश्वतखोरों की नाक ही कटवा दी…….
September 16, 2024
5:32 pm
सिगरेट के गुल ने कराई मारपीट : आधारकार्ड से हुई पहचान
September 16, 2024
5:24 pm