
जबलपुर (जय लोक)। पुरानी रंजिश के कारण 21 साल के युवक को निशाना बनाते हुए उसके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला किया गया तीन लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। दो युवकों ने हाथ मुक्कों से मारपीट की और एक युवक ने जान लेने की नीयत से पेट में चाकू मार दिया। गंभीर घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से पुलिस को इस घटना के संबंध में जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक के बयान दर्ज किया।

पुलिस को दिनेश उर्फ सिद्धार्थ सेन उम्र 21 वर्ष निवासी नगर निगम के पास अधारताल ने बताया कि वह खेरमाई मंदिर के पास सैलून की दुकान चलाता है कल शाम लगभग 7 बजे अपनी दुकान से फुल्की खाने झंडा चौक जा रहा था शाम लगभग 7-15 बजे सुभाष नगर झंडा चौक के पास मोटर सायकल में तीन लडक़े आये और उसके साथ गाली गलौज करते हुये बोले कि बहुत बड़ा गुण्डा बन रहा है, उसने कहा कि वह तीनों को नहीं पहचानता है एवं गालियां देने से मना किया तो एक लडक़े ने चाकू निकाला एवं जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर पेट के दाहिने तरफ कमर के उपर चोट पहुॅचा दी अन्य दोनों लडक़ों ने हाथ मुक्कों से मारपीट की तथा तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये मोटर सायकल से भाग गये। तीनों की उम्र 20-25 वर्ष होगी रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 109(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Author: Jai Lok







