Download Our App

Home » News » फेक न्यूज दिखाने पर एक और इंस्टाग्राम पर एफआईआर दर्ज, लाइक व्यू पाने के चक्कर में एआई से गिरा दिया बैलेंसिंग रॉक, क्रिएटर और पेज चलाने वालों को तलाश रही पुलिस

फेक न्यूज दिखाने पर एक और इंस्टाग्राम पर एफआईआर दर्ज, लाइक व्यू पाने के चक्कर में एआई से गिरा दिया बैलेंसिंग रॉक, क्रिएटर और पेज चलाने वालों को तलाश रही पुलिस

जबलपुर (जयलोक)। आज के सोशल मीडिया के दौर में अपनी बात लोगों तक पहुँचाना बहुत आसान हो गया है। इस सुविधा का जहां लोग फायदा उठा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसकी आड़ में भ्रामक जानकारियाँ फैला रहे हैं। खासतौर पर लाईक और फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का दुरूपयोग भी किया जा रहा है। कुछ दिनों पूर्व जहां एक युवक ने एआई की मदद से इस्टग्राम पर रेलवे स्टेशन में हवाई जहाज उतरने का वीडियो वायरल किया था तो वहीं अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बैलेंसिंग रॉक को गिराने का वीडियो वायरल किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और इस फर्जी खबर को दिखाने और इंस्टाग्राम पर वायरल करने पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह फर्जी खबर इंस्टाग्राम पर वायरल की जा रही है। जिसमें लाइक व्यू और फॉलोअर बढ़ाने के लिए एआई की मदद से पुरातत्व महत्व के प्रतीकों के साथ छेड़छाड़ की गई है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें प्रसिद्ध चट्टान बैलेंसिंग रॉक को गिरता हुआ दिखाया गया है। साथ ही यह लिखकर दहशत फैलाई गई है कि 26 में दुनिया खत्म है। ये वीडियो कई मोबाईलों पर पहुँचे। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और फर्जी वीडियो बनाने और भ्रम फैलाने वालों की तलाश में जुटी हुई है। वीडियो देखकर साफ नजर आ रहा है कि यह वीडियो एआई से बनाया गया है। जिसमें जबालिपुरम नाम के इंटरनेट मीडिया समूह से 7 जनवरी को प्रसारित किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो को एआई की मदद से बनाने वालों और इस वायरल करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

एआई की मदद से फैलाई जा रही भ्रामक जानकारियाँ

फर्जी खबर फैलाए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं हैं इसके पहले भी शहर में एक छात्र ने एआई की मदद से रेलवे स्टेशन पर हवाई जहाज उतरने का वीडियो बनाया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया लेकिन छात्र ने दोबारा ऐसा ना करने की बात कही। जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। वहीं अब बैलेसिंग रॉक गिराने का फर्जी वीडियो वायरल किया गया है।

रातों रात प्रसिद्धी पाने का शौंक

युवाओं में रातों रात प्रसिद्धि पाने का शौंक उन्हें हवालात की हवा खिलवा सकता है। इस तरह के फर्जी वीडियो बनाकर अपने फालोअर्स बढ़ाने और व्यू बढ़ाने के लिए उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा रही है। इतना ही नहीं उन्हें जेल भी जाना पड़ेगा। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। एआई से वीडियो बनाने और वायरल करने वालों पर मामला तो दर्ज कर लिया गया है अब उनकी तलाश कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

 

 

मधु कलश स्वीटस किया गया सील

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » फेक न्यूज दिखाने पर एक और इंस्टाग्राम पर एफआईआर दर्ज, लाइक व्यू पाने के चक्कर में एआई से गिरा दिया बैलेंसिंग रॉक, क्रिएटर और पेज चलाने वालों को तलाश रही पुलिस
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket