
जबलपुर (जयलोक)। 1200 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर को उद्घाटन के बाद से ही कुछ नमूने और हुड़दंग मचाने वाले लोगों ने तमाशा का अड्डा बना लिया था। यहां कर चालक और दो पहिया वाहन चालक स्टंट बाजी करते हुए अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डाल रहे थे। झूठी लोकप्रियता के लिए बनाने वाले बीच सडक़ में नाच गाना कर नियम कानून की धज्जियां उड़ा रहे थे। इस खबर को जय लोक से लगातार प्रमुखता से उठाया था कि शहर के विकास की पहचान और शान इस फ्लाई ओवर पर यह तमाशा बंद होना चाहिए और पुलिस एवं प्रशासन को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। खबरों का असर हुआ और नगरहित मैं पुलिस प्रशासन का एक्शन मोड नजर आया।
खाली एक दिन में यानी शुक्रवार से सक्रिय हुई पुलिस ने एक ही दिन में 190 लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर 83 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किये है। हाल ही में जबलपुर शहर में मदनमहल से दमोहनाका तक निर्मित प्रदेश के सबसे बड़े और अत्याधुनिक फ्लाई ओवर का उद्घाटन किया गया है। यह फ्लाईओवर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण उपलब्धी है।

रील बनाने वालों भी होगी कार्यवाही
उद्घाटन के पश्चात बड़ी संख्या में नागरिकों द्वारा फ्लाईओवर पर वीडियों निर्माण सेल्फी एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रील्स अपलोड करने की गतिविधियाँ देखी गई। कई मामलों में यह गतिविधियों यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए की गई, जिससे न केवल स्वयं की सुरक्षा खतरे में पड़ी, बल्कि अन्य वाहन चालकों के लिए भी असुविधा उत्पन्न हुई।
कानून को दरकिनार किए जा रहे हैं इस कार्य पर लगातार खबरें प्रकाशित हुई ।जिसे संज्ञान में लेते हुये पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यावाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया। एएसपी यातायात सुश्री अंजना तिवारी के मार्ग निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा फ्लाईओवर पर नियमित पेट्रोलिंग एवं सीसीटीव्ही निगरानी की व्यवस्था कर फ्लाईओवर पर अनावश्यक रूप से वाहन रोककर वीडियों निर्माण करने वालो की पहचान करते हुये संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई । रील बनाने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। यातायात पुलिस द्वारा 190 ऐसे वाहन चालक/ मालिक जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाये गये उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुये कुल 83 हजार रूपये समन शुल्क राशि वसूल की गई है।

अब होगी सख्त कार्यवाही
यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वाले और फ्लाईओवर पर शराब गोरी स्टंट बाजी रेल बनाने और अमावस्या के रूप से यहां रुक कर को लदबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

खरगोश बनकर रील बनाने वाले का पकड़ा
फ्लाईओवर पर एक युवक खरगोश की पूरी डे्रस पहनकर पहुँचा और वह खरगोश की रील बनवा रहा था। तभी पुलिस ने उसे पकड़ कर थाने ले गई।
स्टंट बाजों रीलबाजों को तलाश रही पुलिस, दर्ज होने हैं मामले
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि फ्लाईओवर पर जितने भी वीडियो स्टंट बाजी और रील बनाने वाले सामने आए हैं, उनके वीडियो के आधार पर संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि उन्हें चिन्हित कर नोटिस भेजें और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर मामले दर्ज किए जाएंगे ऐसे लोगों की तलाश जारी है।
नहीं बर्दाश्त किया जाएगा अतिक्रमण – महापौर
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू पहले ही स्पष्ट रूप से यह बात कह चुके हैं कि जबलपुर शहर को इतनी बड़ी सौगात मिली है और यह सभी नागरिकों का दायित्व है कि इसे साफ़, सुथरा, सुरक्षित रखें। यहां किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । ठेले टपरे लगाने वालों के विरूद्ध जप्ती की और जुर्माने की कार्यवाही सख्ती से की जाएगी।
Author: Jai Lok







