Download Our App

Home » दुनिया » बदमाश अच्छू गौतम और पुलिस के बीच मुठभेड

बदमाश अच्छू गौतम और पुलिस के बीच मुठभेड

पकडऩे गई टीम पर दागी गोली
जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पुलिस वालों ने एक आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। इस शॉर्ट एनकाउंटर में आरोपी अच्छू गौतम उर्फ आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी टिकुरी अकौना मार्ग में छिपा है। पुलिस जब उसे पकडऩे गई, तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घायल कर दिया। बाद में पुलिस उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। पुलिस अधीक्षक भी रात में ही जिला अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार अच्छू गौतम पर दहशत फैलाने की सनक थी। उस पर पेट्रोल पंप पर दहशत फैलाने और प्रधान आरक्षक पर गोली चलाने का आरोप है। नशे का आदी हो चुका है अच्छू। नशे की हालत में उसने अपनी दादी के घर में आग लगा दी थी। सर्चिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में अच्छू ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अच्छू के पांव में गोली लगी है। इस मुठभेड़ में एसएचओ कोटर दिलीप मिश्रा बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बाल-बाल बच गए।

 

69 गैर ट्रांसपोर्टर व्यापारी नहीं पेश कर पाए दशकों से कागज, फिर भी हैं काबिज, गिरोह के कब्जे से प्लाट वापस लेकर वास्तविक ट्रांसपोर्टरों को दे नगर निगम

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » बदमाश अच्छू गौतम और पुलिस के बीच मुठभेड
best news portal development company in india

Top Headlines

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए

Live Cricket