
जबलपुर (जयलोक)। बरगी थाना की बरगी नगर चौकी क्षेत्र के एसएसबी रिसोर्ट में जन्मदिन पार्टी के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट के साथ चाकू भी चले जिसमें भाजयुमो के नेता को भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि जन्मदिन पार्टी में पहुँचे लोगों के पास पिस्तौल और चाकू भी थे। विवाद सिगरेट माँगने की बात पर शुरू हुआ था जिसने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया।

घटना में घायल हुए युवक ने जानकारी देते हुए बताया है कि अभिलाष चौधरी, आशुतोष नाथ, विष्णु रजक, राहुल पाठक अपने साथियों के साथ बरगी नगर सहसपुरी के एक फार्म हाउस में शरद यादव के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान बीजेपी के मंडल अध्यक्ष गोलू आर्मो अपने साथी राजेंद्र पटेल, अंकित पटेल और उसके अन्य साथी और सिगरेट माँगने की बात को लेकर विवाद करने लगा। इसी बात का अभिलाष चौधरी ने विरोध किया तो भाजपा नेता और उनके साथियों ने विवाद करना शुरू कर दिया और बदमाशों ने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया जिसमें चारों युवकों गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची बरगी नगर चौकी प्रभारी सरिता पटेल ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि एसएसबी रिसोर्ट में बर्थडे पार्ट के दौरान विवाद होने की सूचना मिली थी आशुतोष, अभिलाष, विष्णु, राहुल, बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान आपसी विवाद के चलते नेता गोलू आर्मो, अंकित पटेल राजेंद्र पटेल और उनके अन्य साथियों ने चाकू तलवार से हमला कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए मामला जाँच में लिया है वहीं घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो लोग हुए गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने अंकित सहित एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें पहुँची हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

जीतू पटवारी का कांग्रेस में विरोध शुरू, कांग्रेसियों ने ही फूंका जीतू पटवारी का पुतला
Author: Jai Lok







