Download Our App

Home » दुनिया » बांग्लादेश में रहमान समेत 298 नवनिर्वाचित सांसदों ने ली शपथ

बांग्लादेश में रहमान समेत 298 नवनिर्वाचित सांसदों ने ली शपथ

ढाका। बांग्लादेश की 13वीं नेशनल पार्लियामेंट के लिए नवनिर्वाचित सांसदों ने नेशनल पार्लियामेंट के साउथ प्लाजा में शपथ ली। आज मंगलवार सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 10.42 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने सभी 298 सांसदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह से पहले कुरान का पाठ किया गया।
बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में 1,000 से ज्यादा स्थानीय और विदेश से आए खास मेहमान शामिल हुए। इसके साथ ही मुख्य समारोह स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन निर्वाचित सांसद तारिक रहमान को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलवाएंगे। इस समारोह में रहमान सरकार के शुरुआती मंत्रिमंडल को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। गौरतलब है कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शिरकत कर रहे हैं।
संवैधानिक सुधार परिषद के सदस्य के रुप में नहीं ली शपथ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीएनपी सदस्यों ने वर्तमान में जातीय संसद सदस्य के तौर पर शपथ ली है, जिसका संचालन देश के मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिरुद्दीन ने किया। नवनिर्वाचित सांसद संवैधानिक सुधार परिषद के सदस्यों के रूप में शपथ नहीं लेंगे। दरअसल बीनएपी सांसद सलाहुद्दीन अहमद का कहना था, कि वर्तमान में कोई भी सांसद संवैधानिक सुधार परिषद के सदस्य के तौर पर निर्वाचित नहीं हुआ है। हकीकत में इसे तभी लागू किया जा सकता है, जबकि राष्ट्रीय संसद में संवैधानिक रूप से इसे पारित किया जाए।

 

पलटेगा खेल : डॉ.हेमलता की संपत्ति के दान पत्र के पूर्व नहीं ली गई नगर निगम की एनओसी ! हो सकती है रद्द

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » बांग्लादेश में रहमान समेत 298 नवनिर्वाचित सांसदों ने ली शपथ