Download Our App

Home » तकनीकी » बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी यात्रियों को वापस बेस कैंप भेजा

बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी यात्रियों को वापस बेस कैंप भेजा

पहलगाम,
अमरनाथ यात्रा बारिश के बाद भी कल यानी शुक्रवार तक यह यात्रा जारी थी. लेकिन खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। बीती रात से हो रही लगातार बारिश के चलते यह फैसला लिया गया। सुबह 6 बजे तक यात्रियों ने दोमेल चेक प्वाइंट पर यात्रा करने का इंतजार किया। अधिकारियों ने दिया।
मिली जानकारी और मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक अमरनाथ यात्रियों के किसी भी नए जत्थे को नुनवान बेस कैंप से चंदनवारी अक्ष के जरिए से अमरनाथ गुफा की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक मौसम में सुधार होने के बाद ही यात्रियों को आगे जाने की इजाजत दी जाएगी। यात्री प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। भारी बारिश के बावजूद 5600 से ज्यादा तीर्थयात्रियों का जत्था गुरुवार को अमरनाथ गुफा मंदिर के शिविरों बालटाल और पहलगाम की ओर जम्मू से रवाना हुआ था। वहीं अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को 30,000 से ज्यादा यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अब तक एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।  उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 28 जून को यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाई थी जिसके बाद से अब तक कुल 37,522 तीर्थयात्री जम्मू शिविर से रवाना हो चुके हैं। यात्रा 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्त को खत्म होगी। पिछले साल साढ़े चार लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए थे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » तकनीकी » बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी यात्रियों को वापस बेस कैंप भेजा