Download Our App

Home » अपराध » बिहार की किशोरी से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार,महिला साथी भी पकड़ी गई

बिहार की किशोरी से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार,महिला साथी भी पकड़ी गई

जबलपुर (जयलोक)। बिहार निवासी एक नाबालिग किशोरी के साथ शहर के एक ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया है। जिसके बाद किशोरी ने इसकी शिकायत संबंधित थाने में की। घटना शुक्रवार की है, शिकायत पर पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पनागर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ना सिर्फ  ऑटो चालक को गिरफ्तार किया बल्कि आरोपी के साथ एक महिला को भी सह आरोपी बनाया है। घटना पनागर थाने के देवरी गांव के पास की हैं, पुलिस ने ऑटो चालक अनुष केवट और सीधी निवासी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में बताया जा रहा है कि बिहार निवासी किशोरी ट्रेन से मुंबई काम करने जा रही थी। उसी दौरान ट्रेन में किशोरी की मुलाकात सीधी निवासी महिला से हुई, महिला ने किशोरी को काम का झांसा देकर पनागर ले गई। किशोरी महिला की बातों मे आ गई और महिला के साथ जबलपुर रेलवे स्टेशन में उतर कर ऑटो से तीन पत्ती चौक पहुंची, जहां दोनों की मुलाकात ऑटो चालक पनागर देवरी निवासी अनुष केवट से हुई। ऑटो चालक ने इसका फायदा उठाते हुए किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आज दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » बिहार की किशोरी से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार,महिला साथी भी पकड़ी गई