Download Our App

Home » Uncategorized » बुन्देलखण्ड में स्थापित 23 वन औषधि प्रसंस्करण केंद्र बन्द

बुन्देलखण्ड में स्थापित 23 वन औषधि प्रसंस्करण केंद्र बन्द

डॉ. नवीन जोशी
भोपाल (जयलोक)। प्रदेश के बुन्देलखण्ड में वन विभाग के राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा स्थापित वन-औषधि प्रसंस्करण केंद्र अकार्यशील यानि बंद पड़े हुये हैं। ये केंद्र छतरपुर जिला यूनियन के बिजावर एवं नयाखेड़ा में, दमोह जिला यूनियन के माला, हर्रई, तेंन्दूखेड़ा एवं कुम्हारी में, ग्वालियर जिला यूनियन के दतिया में, उत्तर पन्ना जिला यूनियन के अजयगढ़, सिंहपुर, बाबूपुर, सकरिया व बहेलिया कैम्प में, दक्षिण पन्ना जिला यूनियन के रैपुरा, पवई और कल्दा में, उत्तर सागर जिला यूनियन  के शाहगढ़, मालथौन तथा बरायठा में, दक्षिण सागर जिला यूनियन के गढ़ाकोटा, तीतरपानी, रानगिर एवं केसली में तथा टीकमगढ़ जिला यूनियन के जतारा में स्थापित किये गये हैं।
ये 40 केंद्र भी बंद पड़े हैं
जेएमएफसी वेयर हाउस एवं विपणन योजना अंतर्गत स्थापित 16 औषधि प्रसंस्करण केंद्र भी बंद पड़े हुये हैं। इनमें शामिल केंद्र  हैं : उत्तर बालाघाट जिला यूनियन का चरेगांव, नागरवाड़ा, पश्चित छिन्दवाड़ा जिला यूनियन का तामिया व देलाखारी, होशंगाबाद जिला यूनियन का केसली, कटनी जिला यूनियन का खितौली, नरसिंहपुर जिला यूनियन का मुगवानी व गोटीटोरिया, सिंगरौली जिला यूनियन का झुरही व खनुआ, शिवपुरी जिला यूनियन का पोहरी, दक्षिण सिवनी जिला यूनियन का अरी, रायसेन जिला यूनियन का खरबई व देहगांव, विदिशा जिला यूनियन का ग्यारसपुर व लटेरी। इसके अलावा, मंडी बोर्ड, जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं लघु वनोपज संघ द्वारा वित्त पोषित 24 वन-औषधि प्रसंस्करण केंद्र भी बंद पड़े हुये हैं। इनमें शामिल हैं : रीवा जिला यूनियन का चुरहटा, पश्चिम मंडला जिला यूनियन का मनेरी, देवास जिला यूनियन  का लोहार पिपलिया, कटनी जिला यूनियन का कटनी, दक्षिण सिवनी जिला यूनियन का सेलुआ व रुमाल, उत्तर पन्ना जिला यूनियन का दलहान चौकी, छतरपुर जिला यूनियन का बिजावर, श्योपुर जिला यूनियन  का श्योपुर में दो केंद्र, पश्चिम छिन्दवाड़ा जिला यूनियन का सांवरी, दक्षिण पन्ना जिला यूनियन  का सिहारन, अनूपपुर जिला यूनियन का अमरकंटक, दक्षिण बैतूल जिला यूनियन का तामी महुपानी, उत्तर बालाघाट जिला यूनियन का बैहर, खण्डवा जिला यूनियन का आसवन व आंचलिया, पश्चिम सीधी जिला यूनियन का सिंगरौली वर्मी कम्पोस्ट, खरगौन जिला यूनियन का नीम तेल संयंत्र, उत्तर सिवनी जिला यूनियन का बंजारी, दक्षिण सिवनी जिला यूनियन का दक्षिण सिवनी वर्मी कम्पोस्ट, दमोह जिला यूनियन का दमोह वर्मी कम्पनोस्ट, सीधी जिला यूनियन का गांधीग्राम। एकमात्र पूर्व छिन्दवाड़ा जिला यूनियन का पातालकोट औषधि प्रसंस्करण केंद्र भरतादेव आउटसोर्स पर चलाया जा रहा है।
दस केंद्र ही चल रहे हैं
राज्य लघु वनोपज संघ के प्रदेश में दस प्रसंस्करण केंद्र ही चालू हालात में हैं। इनमें शामिल हैं भोपाल जिला यूनियन का एमएफपी पार्क, सीहोर जिला यूनियन का रेहटी, नरसिंहपुर जिला यूनियन  का बरमान (सभी वन औषधि प्रसंस्करण केंद्र), दक्षिण सिवनी जिला यूनियन का जनमखारी लाख प्रसंस्करण केंद्र, पश्चिम बैतूल जिला यूनियन का नांदा शहद प्रसंस्करण केंद्र, पूर्व मंडला जिला यूनियन का मंडला वन औषधि प्रसंस्करण केंद्र, मवई का  दोना-पत्तल, चूर्ण प्रसंस्करण केंद्र, अंजनिया शहद प्रसंस्करण केंद्र, दक्षिण सिवनी जिला यूनियन का बरघाट औषधि प्रसंस्करण केंद्र, दक्षिण बालाघाट जिला यूनियन का गर्रा डिपो बांस हस्तशिल्प केंद्र।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बुन्देलखण्ड में स्थापित 23 वन औषधि प्रसंस्करण केंद्र बन्द