
जबलपुर (जय लोक)। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती महाराज के निजी सचिव रहकर उनकी ताजीवन सेवा करने वाले ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद जी महाराज इस बार सिविक सेंटर स्थित बगलामुखी मंदिर शंकराचार्य मठ में चातुर्मास करने जा रहे हैं। बगलामुखी मंदिर और शंकराचार्य मठ तथा संस्कृत विद्यालय के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद जी पहली बार यहां चातुर्मास करने जा रहे हैं। शंकराचार्य मठ के निर्माण के पश्चात् यह पहला अवसर है जब किसी धर्माचार्य द्वारा यहां चातुर्मास किया जा रहा है। ब्रह्मचारी जी इस चातुर्मास के दौरान धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। वे लगातार दो माह से अधिक समय तक शंकराचार्य मठ में रहकर लोगों को दर्शन भी देंगे।

Author: Jai Lok







