
भोपाल (जयलोक)
लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद नेताओं के बयानों का दौर जारी है। मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहुत मेहनत की जिसका उन्हें फल मिला। विजयवर्गीय ने कहा कि हम सभी को जनता का जनादेश स्वीकार करना चाहिए। राहुल जी ने बहुत मेहनत की है। बेचारे पैदल चले, गांव गांव दौड़ लगाई, जिम गए। हमारा मानना है कि विपक्ष भी मजबूत होना चाहिए। उप्र की हम समीक्षा करेंगे वहीं इंडिया गठबंधन को उप्र में मिले समर्थन को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस पर हम समीक्षा करेंगे। मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप को लेकर उन्होंने कहा कि हम सभी ने मेहनत की है। छिंदवाड़ा कलस्टर का मुझे प्रभार दिया था, जिस पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया।

Author: Jai Lok







