Download Our App

Home » Uncategorized » भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने का है आरोप

भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने का है आरोप

पटना। यूथ कांग्रेस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस ने पटना के शास्त्री नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस के लीगल सेल अध्यक्ष नंद कुमार सागर ने कहा है कि केरल के एक न्यूज़ चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता पिंटू महादेव ने कथित तौर पर राहुल गांधी की छाती में गोली मारने की धमकी दी थी। आवेदन में इस धमकी को एक गंभीर आपराधिक धमकी और हत्या के लिए उकसाना बताया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस के लीगल सेल अध्यक्ष नंद कुमार सागर ने बताया है कि यह मामला यह मामला 27 सितंबर 2025 का है, जब केरल के एक न्यूज़ चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता पिंटू महादेव ने कथित तौर पर राहुल गांधी की छाती में गोली मारने की धमकी दी थी। इसके बाद शास्त्री नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

 

पहचान हिंदुत्व की– युक्रेन के सैनिक का हिंदू देवता से बढ़ा आत्मविश्वास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी पर विशेष

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने का है आरोप