
जबलपुर (जयलोक)
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के पश्चात अब सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान भी शुरू हो चुका है। भाजपा ने अब सक्रिय सदस्यता अभियान के जरिए अपनी सदस्यता बढ़ाने की मुहिम शुरू की है। सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान आगामी 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत जो भी पार्टी का कार्यकर्ता व नेता 100 सदस्य बनाएगा, उसे पार्टी सक्रिय सदस्य बनाएगी। इतना ही नहीं निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने वाले कार्यकर्ता व नेता को सक्रिय सदस्य का फार्म भरना होगा और उसे 100 रुपए सदस्यता शुल्क नमो एप पर देने होंगे।
15 दिन बढ़ा सदस्यता अभियान
जो कार्यकर्ता या नेता सौ सामान्य सदस्य बनना लेगा, वो ही पार्टी का सक्रिय सदस्य बनेगा। इस अभियान में हर बूथ 2 और हर शक्ति केंद्र पर 3 सक्रिय सदस्य बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में ऑनलाइन और ऑफलाइन अर्थात फॉर्म भरवा कर भी सदस्यता दिलाई जा रही है। सक्रिय सदस्यता अभियान के साथ ही सामान्य सदस्यता का दौर भी चलेगा।
कांग्रेस के वोट पर नजर
अब परंपरागत जातियों के साथ ही पार्टी उस वर्ग पर भी फोकस बनाए हुए हैं, जो कांग्रेस के समर्थक माने जाते हैं। इसमें एससी-एसटी और ओबीसी को सक्रिय सदस्य बनाने पर पार्टी नेतृत्व ने जोर दिया है। इन वर्गों में ज्यादा से ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही युवाओं और किसानों को भी ज्यादा से ज्यादा जोडऩे की कोशिश की जा रही है।
शहर के भाजपा नेता भी लगा रहे जोर
सक्रिय सदस्य बनाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता भी अब पूरा जोर लगाएंगे। जिस नेता के जितने ज्यादा सक्रिय सदस्य बनेंगे उन नेताओं का संगठन पर आने वाले समय में दबदबा भी बढ़ेगा। सक्रिय सदस्यता अभियान के पश्चात ही भाजपा के संगठन के पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

Author: Jai Lok







