Download Our App

Home » भारत » भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर फँसा पेंच

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर फँसा पेंच

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बेहतर टैरिफ दर देने की रखी शर्त

नई दिल्ली (जयलोक)। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि भारत इस समझौते की अंतिम जानकारी तभी घोषित करेगा, जब अमेरिका भारत को उसके प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में बेहतर यानी प्राथमिकता वाले टैरिफ की पेशकश करेगा।

पीयूष गोयल ने एक राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, जैसे ही अमेरिका हमें अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बेहतर दर देने में सक्षम होगा, हम बीटीए को अंतिम रूप देंगे और इसकी अंतिम जानकारी की घोषणा करेंगे। भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। भारत का जोर इस बात पर है कि समझौते से भारतीय कारोबारियों और निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बेहतर बाजार पहुंच और टैरिफ का लाभ मिले। गोयल ने कहा कि भारत अपने हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापार समझौतों को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन देशों के साथ भारत पहले ही व्यापार समझौते कर चुका है, उनसे घरेलू कारोबारियों के लिए निर्यात के नए अवसर खुल रहे हैं।

वाणिज्य मंत्री ने कहा कि भारत आने वाले महीनों और वर्षों में कई अन्य देशों और समूहों के साथ व्यापार समझौते करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इनमें कनाडा, मेक्सिको, चिली, ब्राजील के नेतृत्व वाला मर्कोसुर ग्रुप, दक्षिणी अफ्रीकी सीमा शुल्क संघ, खाड़ी सहयोग परिषद और इजरायल शामिल हैं। इन समझौतों का उद्देश्य भारतीय उत्पादों और सेवाओं के लिए विदेशी बाजारों में बेहतर पहुंच बनाना और निर्यात को बढ़ावा देना है।

 

अमानक पॉलीथिन पर स्टॉक जप्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर फँसा पेंच

Top Headlines

8500 से अधिक बहनों को मिला सुरक्षा बीमा का उपहार, ‘सेवक की जिज्जी’ कार्यक्रम में उमड़ा बहनों का सैलाब

जबलपुर (जय लोक)।उत्तर-मध्य विधानसभा में रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सेवक की जिज्जी रक्षाबंधन महोत्सव 2026 का  आयोजन

Live Cricket

error: Content is protected !!