Download Our App

Home » जीवन शैली » भारत माता के जयघोष से निकली रांझी में विशाल तिरंगा यात्रा

भारत माता के जयघोष से निकली रांझी में विशाल तिरंगा यात्रा

जबलपुर (जयलोक)
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंट विधायक अशोक रोहाणी के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बड़ा पत्थर रांझी से हुआ। इस तिरंगा यात्रा में ‘‘भारत माता की जय‘‘ के नारों से पूरी यात्रा गुंजायमान हो रही थी इस अवसर पर मुख्य रूप से जबलपुर सांसद  आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष रिंकुज विज उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री रोहाणी ने कहा कि ’बात इतनी सी है हवाओं को बताये रखना रोशनी होगी चिरागों को जलाये रखना, जिसने सींचा अपने लहू से इस वतन की माटी को उन शहीदों को दिल में बसाये रखना’। सांसद आशीष दुबे ने भी शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित की। तिरंगा यात्रा बड़ा पत्थर रांझी से प्रारंभ हुई जो किशन होटल, सब्जी मार्केट, मस्ताना चैक, जौहार चौक, एस.ए.एफ. दर्शन सिंह तिराहा, सी.ओ.डी. चौक, व्हीकल मोड़ होते हुए शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल पर समापन हुआ। जहां विधायक अशोक रोहाणी के द्वारा सभी बच्चों एवं सभी उपस्थित सम्मानीय जन का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सचिन जैन सहारा, दामोदर सोनी, आशीष राव, गुड्डा केवट, संजय वर्मा, निशांत झारिया, अनुराग दाहिया, श्रीमती संतोषी ठाकुर, श्रीमती सावित्री शाह, सुश्री कृष्णा दास चौधरी, श्रीमती रीना ऋषि यादव, शरद श्रीवास्तव बाबा, श्याम कनौजिया, दीपक लाला, डॉ. कमल विश्वास, पुष्पराज सेंगर, प्रभाशंकर कुशवाहा, वेद महावर, जय रोहाणी, सुंदर अग्रवाल, पप्पू सोनकर, दशरथ पटेल, कैलाश रजक, अंकित फ्रांसिस, आकाश रजक, सुधीर बेन, आलोक मित्रा, श्रीमती सुमन बर्मन, श्रीमती उर्मिला विश्वकर्मा, श्रीमती पुष्पा तिवारी, अभिषेक सिंह, प्रिंस यादव, गोविंद यादव, सोनू पिल्ले, घनश्याम बोहित, मोहित रास्ते, हैप्पी सिंह, संजय ठाकुर, श्रीमती सुधा, श्रीमती मुन्नी पटेल, श्रीमती  पुष्पा खुलवे, शीलू नारंग, पवन रजक, पवन यादव सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » भारत माता के जयघोष से निकली रांझी में विशाल तिरंगा यात्रा