Download Our App

Home » जबलपुर » भुगतान के लिए ठेकेदारों ने दिया निगम परिसर में धरना

भुगतान के लिए ठेकेदारों ने दिया निगम परिसर में धरना

जबलपुर (जयलोक)। वित्तीय संकटों से जूझ रहे नगर निगम में आज ठेकेदारों ने विरोध प्रदर्शन किया। ठेकेदारों का कहना है कि निगम की ओर से विकास कार्य के नाम पर उनसे कार्य तो करवा लिए गए लेकिन जब भुगतान करने की बारी आई तो टालमटोल किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से भुगतान के लिए निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे ठेकेदारों के सब्र का बाँध जब टूट गया तो आज उन्होंने निगम परिसर में धरना दे दिया। ठेकेदारों का कहना है कि निगम द्वारा उनसे निर्माण कार्य के नाम पर करोड़ों के कार्य करा लिए गए। लेकिन जब भुगतान करने की बारी आई तो कई माह से उन्हें अगले माह भुगतान का आश्वासन देकर वापस लौटा दिया जाता है। वहीं भुगतान ना होने से वे अपने कर्मचारियों को भी भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।

जिसने सबको समेट लिया था वो अब खुद सिमट गया…..

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » भुगतान के लिए ठेकेदारों ने दिया निगम परिसर में धरना
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket