Download Our App

Home » जबलपुर » मंत्री राकेश सिंह को राखी बांधकर बहनों ने लिया सुरक्षा का वचन, मंत्री राकेश सिंह को सांसद सुमित्रा बाल्मिकी ने भी रखी बांधी

मंत्री राकेश सिंह को राखी बांधकर बहनों ने लिया सुरक्षा का वचन, मंत्री राकेश सिंह को सांसद सुमित्रा बाल्मिकी ने भी रखी बांधी

जबलपुर (जय लोक)। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के सिविल लाइन स्थित निवास पर रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आज विशेष स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर शहर और ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में पहुंची बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मंत्री राकेश सिंह की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। बहनों ने लोक निर्माण मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद भविष्य और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान मंत्री राकेश सिंह ने सभी बहनों को मुंह मीठा कराया और उनका स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। श्री सिंह ने सभी बहनों का हर कदम पर साथ देने और रक्षा करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान परिसर में पारिवारिक माहौल नजर आया। मंत्री राकेश सिंह की कलाई में राखी बाँधने को लेकर सभी महिलाओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला।
इस दैरान मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि राज्य की प्रगति और सामाजिक समरसता में मातृशक्ति का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। रक्षाबंधन का यह पवित्र धागा केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि समाज में बेटियों के अधिकारों, उनके गौरव तथा स्वावलंबन के प्रति प्रत्येक नागरिक को अपनी निष्ठावान जिम्मेदारी निभाने का गहरा संदेश देता है।

विकास कार्यों की महिलाओं ने की सराहना

समारोह में सम्मिलित महिलाओं ने जनहित में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए मंत्री के प्रति अपना आत्मीय लगाव प्रकट किया। अंत में राकेश सिंह ने पूरे प्रदेश के नागरिकों को इस पावन पर्व की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं तथा कामना की कि यह त्योहार हर घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और अटूट एकता का संचार करें।

 

शक्कर के दाम से फीकी हुई रक्षा बंधन की मिठास

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » मंत्री राकेश सिंह को राखी बांधकर बहनों ने लिया सुरक्षा का वचन, मंत्री राकेश सिंह को सांसद सुमित्रा बाल्मिकी ने भी रखी बांधी

Top Headlines

जबलपुर बनेगा राष्ट्रीय स्तर पर परिवहन, व्यापार और लॉजिस्टिक्स का केन्द्र

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रयासों से ग्रीनफील्ड सडक़ कोरिडोर्स की 1.05 लाख करोड़ की परियोजना स्वीकृत जबलपुर/भोपाल (जयलोक)।

Live Cricket

error: Content is protected !!