Download Our App

Home » अपराध » मंदिर का मुकुट ले उड़े चोर : भैरव हनुमान मंदिर में चोरी, पाँच माह में सातवीं वारदात

मंदिर का मुकुट ले उड़े चोर : भैरव हनुमान मंदिर में चोरी, पाँच माह में सातवीं वारदात

जबलपुर (जयलोक)
चोरी की वारदातों से घरों और दुकानों के लोग परेशान थे। लेकिन अब चोरों ने भगवान का घर भी नहीं छोड़ा। ऐसी ही एक घटना तिलवारा थाना अंतर्गत आने वाले भैरव हनुमान मंदिर में घटित हुई। जहाँ देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर हनुमानजी का चांदी का छत्र चुरा लिया। कहा जा रहा है कि बीते पांच माह में यह सातवीं चोरी है, लेकिन पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आज सुबह जब रोज की तरह मंदिर का पुजारी पूजा करने पहुँचा तो यहां मंदिर का दरवाजा खुला मिला, अदंर जाकर प्रवेश किया तो सामान बिखरा था और हनुमान जी का चांदी का मुकुट गायब था। पुजारी को यह समझने में देर ना लगी कि अज्ञात चोरों ने मंदिर में चोरी की है। जिसके बाद इसकी सूचना इलाके के लोगों को दी गई। स्थानीय लोग और मंदिर के पुजारी का आरोप है कि जब भी चोरी की शिकायत लेकर थाने जाते हैं, उनकी शिकायत दर्ज नहीं की जाती। पुलिस का हमेशा एक ही जवाब होता है कि तलाश कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी राजेश तिवारी ने बताया कि बीते पांच महीनों में कभी दान पेटी, कभी हार, कभी भगवान के बर्तन और अब चांदी का मुकुट भी चोरी हो गया है। स्थानीय निवासी अंकुर दुबे का कहना है कि जून 2024 में भी इसी मंदिर से दान पेटी चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस ने केवल आवेदन लेकर मामले की जांच करने का आश्वासन दिया था। पांच महीने से पुलिस की निष्क्रियता और चोरी की बढ़ती घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही और गश्त की कमी के कारण चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। अगर पुलिस समय-समय पर रात को गश्त करती तो चोरियों की घटनाएं इतनी बढ़ नहीं पातीं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से तत्काल प्रभाव से उचित कार्रवाई करने और चोरों को पकडऩे की माँग की है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » मंदिर का मुकुट ले उड़े चोर : भैरव हनुमान मंदिर में चोरी, पाँच माह में सातवीं वारदात