
जबलपुर (जय लोक)। मकान मालिक की गलती से मजदूर को करंट लगन ेसे गई जान के मामले में पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गोराबजार थाने में कपिल सोनी निवासी लखराम मोहल्ला खितौला ने सूचना दी कि वह खितौला सिहोरा में मुनीमी का काम करता है। 1 जुलाई को उसके फूफाजी सुभाष सोनी एवं गोविंद कोल मजदूरी करने बजरंग कालोनी बिलहरी गोराबजार निन्दर कौर के यहां गये थे। दोनों घर के ऊपर सीट पर त्रिपाल बिछा रहे थे।

छत से लोहे का पाईप उठाकर नीचे रखते समय पाईप उपर उठ गया था जिससे बिजली के तार से छू जाने पर करंट लगने से सुभाष सोनी की मौत हो गई। मर्ग जांच घटना के साक्षी के कथन लेख किये गये जिसने अपने कथन में बताया कि सुभाष सोनी के साथ निन्दर कौर के घर पर मजदूरी करने गया था। उस दिन हल्का हल्का पानी गिर रहा था एवं छत के ऊपर से हाईटेंसन लाईन गयी है। सुभाष सोनी ने निन्दर कौर से कहा कि करंट लगने का डर है तो निन्दर कौर ने कहा कि एक घण्टे का काम है कुछ नहीं होगा। निन्दर कौर के कहने पर उनके घर की छत पर पन्नी लगाते समय छत पर पड़ा एक लोहे का पाईप जिसे उठाकर नीचे रखना था उसके साथी सुभाष सोनी ने उससे कहा कि तुम नीचे जाओ मैं उपर से पाईप उठाकर देता हॅॅू, जैसे ही सुभाष सोनी ने लोहे का पाईप छत से नीचे रखने के लिये उठाया तो पाईप घर की छत के ऊपर से निकली हाईटेंसन लाईन से टच हो गया।

जिससे सुभाष सोनी पाईप पकड़े पकड़े पाईप से चिपक गया। मकान मालिक निन्दर कौर द्वारा सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किये गये जिनकी लापरवाही के कारण घटना घटित हुयी है। सम्पूर्ण मर्ग जांच पर मकान मालकिन निन्दर कौर द्वारा सुरक्षा इंतेजाम नहीं कर उपेक्षापूर्ण कायज़् कराने से काम करते समय सुभाष सोनी की करंट लगने से मृत्यु होना पाया जाने से मकान मालकिन निन्दर कौर के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवाह समारोह में चली गोलियाँ, दो लोग घायल, पुराने विवाद का लिया गया बदला
Author: Jai Lok






