Download Our App

Home » दुनिया » मन की बात का 132वां एपिसोड प्रसारित, जागरूक रहें, बहकावे में न आएं: प्रधानमंत्री

मन की बात का 132वां एपिसोड प्रसारित, जागरूक रहें, बहकावे में न आएं: प्रधानमंत्री

वैश्विक संकट, ऊर्जा चुनौतियों और अफवाहों पर जताई चिंता
युवाओं, खेल और फिटनेस पर दिया विशेष जोर
नई दिल्ली (जयलोक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132वें एपिसोड में देश को संबोधित करते हुए नागरिकों से सजग और जिम्मेदार बने रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुनिया पहले ही कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय तक कठिन परिस्थितियों से गुजर चुकी है और उम्मीद थी कि इसके बाद वैश्विक हालात सुधरेंगे, लेकिन इसके विपरीत कई क्षेत्रों में युद्ध और संघर्ष की स्थिति लगातार बनी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने खास तौर पर पड़ोसी देशों में जारी भीषण संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका असर केवल उन देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर इसके परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में भारतीयों के परिवार और रिश्तेदार रहते हैं, विशेषकर खाड़ी देशों में कार्यरत लोग। उन्होंने खाड़ी देशों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वहां रह रहे एक करोड़ से अधिक भारतीयों की हर संभव मदद की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में संघर्ष चल रहा है, वे भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं के प्रमुख स्रोत हैं। ऐसे में पेट्रोल और डीजल को लेकर वैश्विक संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत ने पिछले एक दशक में अपने वैश्विक संबंधों को मजबूत किया है, जिससे वह इन चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है।
देशवासियों को एकजुट रहने का संदेश
पीएम मोदी ने इस समय को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि सभी देशवासियों को एकजुट होकर देशहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह विषय राजनीति से ऊपर है और इससे 140 करोड़ नागरिकों का भविष्य जुड़ा हुआ है।
अफवाह फैलाने वाले देश को नुकसान पहँुचाते हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अफवाहें फैलाने वाले तत्व देश को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जागरूक रहें और किसी भी भ्रामक सूचना के बहकावे में न आएं। उन्होंने विश्वास जताया कि देश पहले की तरह इस संकट से भी एकजुट होकर बाहर निकलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और युवाओं की भागीदारी से राष्ट्र निर्माण को नई दिशा मिलती है। उन्होंने माय भारत जैसे संगठनों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। खेलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने टी-20 विश्व कप और रणजी ट्रॉफी में भारतीय खिलाडिय़ों की उपलब्धियों को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ रहा है, खासकर महिलाओं की बढ़ती भागीदारी उल्लेखनीय है।
जीवन शैली में सुधार लायें
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की अपील करते हुए कहा कि योग और नियमित व्यायाम को अपनाना जरूरी है। उन्होंने शुगर और खाने के तेल के अत्यधिक सेवन से बचने की सलाह दी, ताकि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचा जा सके। अंत में उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और सीखने की इच्छा ही सफलता की कुंजी है, और देश के विकास में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

 

 

धुरंधर: प्रोपेगंडा या भारतीय गुप्त एजेंटों की अनकही वीर गाथा ?

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » मन की बात का 132वां एपिसोड प्रसारित, जागरूक रहें, बहकावे में न आएं: प्रधानमंत्री
best news portal development company in india

Top Headlines

प्रदेश में गैस, पेट्रोल डीजल की कमी नहीं-जगदीश देवड़ा, उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा का स्वागत करते महापौर श्री अन्नू एवं नगराध्यक्ष रत्नेश सोनकर

जबलपुर (जय लोक)। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का आज शहर आगमन हुआ। वे यहां कार्यक्रमों में शामिल हुए पहुंचे। उप

Live Cricket