Download Our App

Home » News » बेवफाई में मरने वाला अकेला नहीं था ऋषभ, ऐसे ही घटनाक्रम में रांझी में भी गई थी एक बदमाश की जान

बेवफाई में मरने वाला अकेला नहीं था ऋषभ, ऐसे ही घटनाक्रम में रांझी में भी गई थी एक बदमाश की जान

जबलपुर (जयलोक)। प्रेमिका की बेवफाई ने कई प्रेमियों को मौत की नींद सुला दिया। शहर में ऐसे कई मामले सामने आए जिसमें प्रेमी के जेल जाते ही प्रेमिका ने किसी और के साथ प्रेम संबंध बना लिया। जब प्रेमी जेल से बाहर आया तो प्रेमिका को पाने के लिए पूर्व और वर्तमान प्रेमी के बीच जीत और अधिकार की जंग देखने को मिली। कुछ इसी तरह का मामला गढ़ा थाना अंतर्गत आने वाले मदन महल चौक में भी देखने को मिली। लेकिन यहां दो प्रेमियों के बीच हुए विवाद में बीच बचाव करने वाले तीसरे की मौत हो गई। प्रारंभिक जाँच में यह मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हुआ लेकिन जैसे जैसे जाँच आगे बढ़ी प्याज की परतों की तरह सच्चाई सामने आती गई। जिसमें पता चला कि एक प्रेमिका को पाने के लिए उसके पूर्व और वर्तमान प्रेमी के बीच उपजे विवाद में तीसरे की मौत हो गई।

दो प्रेमियों के जंग में तीसरे की मौत

मदनमहल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात प्रेम संबंधों के चलते उपजा विवाद एक बड़ी वारदात में तब्दील हो गया। इस हिंसक झड़प में 17 वर्षीय एक किशोर की जान चली गई, जो केवल विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहा था। घटना में दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस जांच के अनुसार पूरे घटनाक्रम के पीछे घमापुर के लाल मिट्टी निवासी क्रिश कुमार, बेदी नगर निवासी यशराज और एक युवती के बीच चल रहा आपसी मनमुटाव है।

क्रिश कुमार का संबंधित युवती के साथ पिछले 2 साल से प्रेम प्रसंग था, लेकिन कुछ समय पहले दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद युवती की सोशल मीडिया के माध्यम से यशराज से दोस्ती हुई जो प्रेम में बदल गई। क्रिश इस नए रिश्ते से नाराज था और युवती पर दोबारा पुराने संबंध बहाल करने का दबाव बना रहा था, जिसे युवती ने स्वीकार नहीं किया। शुक्रवार को गौरीघाट पर जवारे विसर्जन के समय क्रिश और युवती के बीच तीखी झड़प हुई। युवती ने तत्काल यशराज को फोन कर क्रिश की हरकतों की जानकारी दी। इसके बाद यशराज और क्रिश के बीच फोन पर तीखी झड़प हुई और दोनों ने मदनमहल स्टेशन के पास मिलने का समय निर्धारित किया। तय स्थान पर जब दोनों पक्ष पहुंचे तो विवाद गाली-गलौज से शुरू होकर हथियारों तक जा पहुंचा।

वहां मौजूद 17 वर्षीय किशोर ऋषभ ने जब हमलावरों को रोकने और बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उस पर प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमले में क्रिश और एक अन्य साथी भी लहूलुहान हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने दो युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
रांझी में भी हो चुका इस तरह का विवाद हो चुका है। यहां भी एक प्रेमिका के वर्तमान और पूर्व प्रेमी के बीच विवाद हुआ जिसमें दनादन गोलियाँ चलीं। दोनों ही प्रेमी पुराने बदमाश और बदमाश गिरोह के सदस्य हैं। जो बर्चस्व बनाने और एक प्रेमिका को पाने के लिए दुश्मन बन गए। जिसमें एक युवक को पैर में गोली लगी थी।

 

1 अप्रैल से महँगा होगा का सफर, भोपाल समेत कई रूट्स पर टोल राशि में बढ़ोतरी होगी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » बेवफाई में मरने वाला अकेला नहीं था ऋषभ, ऐसे ही घटनाक्रम में रांझी में भी गई थी एक बदमाश की जान

Top Headlines

Live Cricket