Download Our App

Home » दुनिया » मन की बात में बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारत ने रचा विज्ञान, अंतरिक्ष, खेल और संस्कृति में सुनहरा इतिहास भारत की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ

मन की बात में बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारत ने रचा विज्ञान, अंतरिक्ष, खेल और संस्कृति में सुनहरा इतिहास भारत की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ

गुजरते साल ने गर्व का अवसर दिया और देश को आत्मविश्वास से भर दिया
नई दिल्ली (जयलोक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 129वें संस्करण में वर्ष 2025 की प्रमुख उपलब्धियों और यादगार पलों को याद करते हुए देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2025 ऐसा वर्ष रहा, जिसने हर भारतीय को गर्व करने का अवसर दिया और देश को आत्मविश्वास से भर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कि विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने बड़ी छलांग लगाई है। उन्होंने बताया कि कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बने, जो देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह सफलता भारत की वैज्ञानिक क्षमता और अंतरिक्ष अनुसंधान में बढ़ती भूमिका को दर्शाती है। वहीं देश की सुरक्षा मामले पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ 2025 की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रहा। इस अभियान ने पूरी दुनिया को यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। उन्होंने कहा कि इस दौरान देशभर में मां भारती के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना देखने को मिली।
खेल के लिहाज से ऐतिहासिक रहा साल 2025- प्रधानमंत्री मोदी ने खेल जगत की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि 2025 खेल के लिहाज से भी ऐतिहासिक रहा। पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जबकि महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। इसके अलावा भारत की बेटियों ने ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रचा। पैरा एथलीटों ने भी विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए।
चीतों की भारत में बढ़ी संख्या- पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में इस दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल शुरू हुईं। उन्होंने खुशी जताई कि भारत में चीतों की संख्या अब 30 से अधिक हो चुकी है, जो संरक्षण प्रयासों की सफलता को दर्शाता है।

 

सीजन की सबसे सर्द सुबह रही आज, पारा लुढक़ा 7.4 पर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » मन की बात में बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारत ने रचा विज्ञान, अंतरिक्ष, खेल और संस्कृति में सुनहरा इतिहास भारत की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ