Download Our App

Home » अपराध » महिला के 30 टुकड़े करके फ्रीज में भरे और हत्यारा हुआ फरार

महिला के 30 टुकड़े करके फ्रीज में भरे और हत्यारा हुआ फरार

बेंगलुरु। बेंगलुरु में 29 साल की एक महिला का 30 टुकड़ों में बंटा शव फ्रिज में पड़ा मिला है। यह महिला मूल रूप से बिहार की बताई जा रही है। पड़ोसियों ने अपार्टमेंट से दुर्गंध आने की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की तो यह मामला सामने आया। लडक़ी की पहचान महालक्ष्मी के रूप में हुई है। मूल रूप से बिहार रहने की वाली यह महिला करीब 4-5 महीने पहले ही शिफ्ट हुई थी। महालक्ष्मी के पति मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं। वह एक आश्रम में काम करते हैं। आपसी झगड़े की वजह से दोनों अलग रहते थे। पुलिस ने बताया हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन, पुलिस को संदेह है कि यह हत्या करीब एक सप्ताह पहले हुई होगी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसीपी (पश्चिम क्षेत्र) एन सतीश कुमार ने बताया, ‘व्यालिकावल पुलिस थाना क्षेत्र में एक घर में एक महिला का शव टुकड़ों में कटा हुआ और फ्रिज में रखा हुआ मिला। ऐसा लगता है कि यह 4-5 दिन पहले किया गया था।’ उन्होंने आगे बताया कि डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने भी घटनास्थल का दौरा किया और अपनी जांच शुरू कर दी। कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया, ‘शव की पहचान हो गई है। जांच जारी है। जांच के बाद हम और जानकारी देंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » महिला के 30 टुकड़े करके फ्रीज में भरे और हत्यारा हुआ फरार