
जबलपुर (जय लोक)। संस्कारधानी आशीर्वाद की भूमि है जिसने यहाँ पूरी कर्तव्य निष्ठा से कार्य किया है उसे संस्कारधानी ने जरूर आशीर्वाद दिया है बहन को प्राप्त आशीर्वाद में सभी बहनों के सहयोग के साथ सभी भाइयों का भी पूर्ण सहयोग रहा है, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जबलपुर की बेटी को सम्मान देकर जबलपुर की कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है इसके लिए मैं केंद्रीय और प्रदेश के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करती हूं।

यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने स्वागत रैली के समापन अवसर पर भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

श्रीमती अश्विनी परांजपे के पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिसनहारी की मढिय़ा में भव्य स्वागत कर उनकी अगवानी की। इसके पश्चात् स्वागत रैली त्रिपुरी चौक से पंडा की मढिय़ा, होते हुए भाजपा कार्यालय पहँुची।

Author: Jai Lok







