Download Our App

Home » राजनीति » मानस विहार लमती में कांग्रेस धरने का आज दूसरा दिन शुरू हुआ काम, जोन अधिकारियों ने की आंदोलनकारियों से चर्चा

मानस विहार लमती में कांग्रेस धरने का आज दूसरा दिन शुरू हुआ काम, जोन अधिकारियों ने की आंदोलनकारियों से चर्चा

जबलपुर (जयलोक)
करीब एक दशक पूर्व नगर निगम में शामिल हुए नए 9 वार्डों की सूरत बदलवाने, कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने संकल्प लिया हैं। जिसकी शुरुआत शनिवार को विजयनगर के लमती मानस विहार से की गई। मानस चौक पर नगर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो चुका है, आज अनिश्चित कालीन धरने का दूसरा दिन है। इस दौरान निगम के अधिकारी धरने पर बैठे लोगों से बात करने भी पहुँचे। कल रात को ही जोन अधिकारियों ने यहां सडक़ निर्माण के मरम्मत का काम शुरू कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया तीन दिन पहले कांग्रेसियों ने वार्ड नंबर 72 और 73 के अंतर्गत आने वाले मानस विहार क्षेत्र का भ्रमण किया था। जहां क्षेत्रवासी अपना दुखड़ा रोते नजर आए। सौरभ का कहना है कि जिस मकसद से ग्रामीण क्षेत्रों के हिस्सों को नगर निगम सीमा में शामिल किया गया और नए वार्डों का रूप दिया गया उसकी सरकार और नगर निगम प्रशासन ने सिर्फ धज्जियां ही उड़ाई हैं। सुविधाओं के नाम पर जनता खून के आंसू रो रही हैं। विधानसभा स्तर पर हो या वार्ड स्तर पर परिसीमन की भौगोलिक स्थिति भी ठीक नहीं। अब चरणबद्ध तरीके से वार्ड दर वार्ड इसी तरह धरना दिया जाएगा। प्रशासन की आंखे खोलने और जनता को न्याय दिलाने का काम कांग्रेस करेगी।
खाली प्लाट पर करेंगे मंदिर निर्माण
शनिवार को धरने में पूर्व विधायक संजय यादव भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि नगर निगम मानस विहार जैसी कॉलोनियों को अवैध कहकर विकास के मामले में पल्ला झाड़ रहा हैं। गंदे पानी से लबालब यहां के प्लाट जानलेवा बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। अब नगर निगम की कार्यवाही के नाम पर नोटिस बाजी नहीं चलेगी। सौरभ शर्मा ने कहा कि लमती के खाली प्लॉटों पर कांग्रेस मंदिर बनाएगी।
बेशर्म है नगर सत्ता
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, सचेतक अयोध्या तिवारी, पार्षद संतोष पंडा, पार्षद गुड्डा चौबे, आशुतोष ठाकुर समेत कई नेताओं ने कहा कि भाजपा के राज में जनता से सौतलेपन का व्यवहार हो रहा हैं। नगर सत्ता बेशर्मी की हद पार कर रही हैं। विकराल समस्याओं से घिरे मानस विहार लमती क्षेत्र की जब तक हालत नहीं सुधरेगी, तक कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी। आगे भी नए वार्डों में चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगा।
ये हैं माँगे
इ मानस विहार, सप्तऋषि नगर, कंचन विहार, कचनार सिटी, मथुरा विहार, प्रभात नगर और आसपास के क्षेत्रों की सभी साइड रोड का निर्माण हो।
इ गणेशोत्सव के पूर्व सभी सडक़ों के गड्ढे भरकर समतलीकरण के साथ उन्हें आवागमन के लायक बनाया जाए।
इ जलभराव वाले खाली प्लाट मालिकों पर निगम प्रशासन तत्काल एक्शन लें। भू स्वामी द्वारा फिलिंग और बाउंड्री न बनाने की दशा में प्लाट को राजसात किया जाए।
इ मानस विहार में शासन की रिक्त भूमि गार्डन, बच्चों के खेल मैदान के लिए दी जाए।
इ डोर टू डोर कचरा व्यवस्था दुरुस्त हो। साथ ही हर गली के नाली निर्माण के कार्य में प्रगति लाए जाए।
इ जिन क्षेत्रों को नगर निगम अवैध कॉलोनी मानकर विकासमद की राशि देने में आनाकानी कर रहा है, बिना किसी विकास शुल्क और वैधानिकता के साथ दूसरे वार्ड की तर्ज पर विकास शुरू हो।
इ आगामी परिसीमन में क्षेत्र की जनता और सहूलियत के हिसाब परिसीमन हो। भौगोलिक स्थिति के हिसाब से नगर निगम जोन क्रमांक 15 का कार्यालय सुहागी में हैं। शहरी क्षेत्र विजयनगर और उसके आसपास वार्ड 72, 73 की जनता को निगम के किसी कार्य के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता हैं। लिहाजा जोन का एक उपकार्यालय विजयनगर में स्थापित किया जाए।
धरने में ये रहे मौजूद
अनिश्चित कालीन धरने में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, पार्षद संतोष पांडा, पार्षद अयोध्या तिवारी, पार्षद सत्येंद्र चौबे, मदन लारिया, आशुतोष ठाकुर, अमृत शंकर पांडे, सुशांत पांडे आदि कांगे्रस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » मानस विहार लमती में कांग्रेस धरने का आज दूसरा दिन शुरू हुआ काम, जोन अधिकारियों ने की आंदोलनकारियों से चर्चा