Download Our App

Home » जीवन शैली » मासूम ने दांत से चबा डाला साँप, बच्चा पूरी तरह स्वस्थ

मासूम ने दांत से चबा डाला साँप, बच्चा पूरी तरह स्वस्थ

गया, बिहार में एक सालभर के बच्चे ने अपने दांतों से जहरीले सांप को चबा चबाकर मार डाला।  सोशल मीडिया पर भी इस बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि महज एक साल इस बच्चे ने एक बड़े सांप को चबा-चबा कर मार डाला है। इस घटना से पूरे गांव वाले चकित हैं और चिकित्सक भी इस बात से हैरान हैं कि जहरीले सांप की तरह दिखने वाले इस सांप को चबा कर मारने के बावजूद भी यह बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें मृत सांप को देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि वो अपने घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान उसका सामना इस सांप से हुआ था। इसके बाद उसने अपनी दांतों से चबा-चबा कर इस सांप को मार डाला। बच्चे की मां का दावा है कि बच्चा जब छत पर खेल रहा था तब उसी वक्त एक सांप वहां आ गया। बच्चे ने सांप को खिलौना समझ कर उसे पकड़ लिया। बच्चे ने सांप को अपने मुंह में डाल कर चबाना शुरू कर दिया। बच्चे के चबाने की वजह से सांप की मौत हो गई। बच्चे की मां का यह भी कहना है कि वो इस घटना को देख कर हतप्रभ थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 17 अगस्त की है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव में यह बच्चा अपने परिजनों के साथ रहता है। एक साल के इस बच्चे की पहचान रियांश के तौर पर हुई है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » मासूम ने दांत से चबा डाला साँप, बच्चा पूरी तरह स्वस्थ