Download Our App

Home » जबलपुर » मुख्यमंत्री को जय लोक का विशेषांक भेंट….देखिये वीडियो

मुख्यमंत्री को जय लोक का विशेषांक भेंट….देखिये वीडियो

जबलपुर (जय लोक)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कल देर शाम डुमना विमानतल पर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री के एक वर्ष के सफल कार्यकाल की उपब्धियों पर केन्द्रित दैनिक जय लोक द्वारा एक विशेषांक का प्रकाशन किया गया। इस विशेषांक को कल मुख्यमंत्री को दैनिक जय लोक के सम्पादक परितोष वर्मा ने भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस प्रकाशन की सराहना की और कहा कि वे विमान में पूरा विशेषांक जरूर पढ़ेंगे। इस विशेषांक को भेंट करते समय महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर निगम अध्यक्ष, रिंकू विज भी उपस्थित रहे। इस विशेषांक की परिकल्पना में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू , नगर भाजपा अध्यक्ष पूर्व महापौर प्रभात साहू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज , भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन , डीआईजी श्री अतुल सिंह को दैनिक जय लोक का विशेषांक भेंट किया गया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » मुख्यमंत्री को जय लोक का विशेषांक भेंट….देखिये वीडियो