Download Our App

Home » जीवन शैली » मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव के मार्गदर्शन और सहयोग से जबलपुर सहित समूचे प्रदेश में तेज गति से हो रहे हैं विकास के कार्य – विधायक रोहाणी

मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव के मार्गदर्शन और सहयोग से जबलपुर सहित समूचे प्रदेश में तेज गति से हो रहे हैं विकास के कार्य – विधायक रोहाणी

बड़े महानगरों इन्दौर, भोपाल की बराबरी में संस्कारधानी जबलपुर भी अग्रसर

जबलपुर (जय लोक)। जबलपुर सहित पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से विकास के कार्य तीव्र गति से हो रहे हैं। जबलपुर शहर भी मध्यप्रदेश के बड़े महानगरों इन्दौर, भोपाल की बराबरी में तेजी से अग्रसर हो रहा है। जबलपुर शहर के नागरिकों को भी बहुत शीघ्र एक ओर मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलेगी वहीं दूसरी ओर विकास कार्यो को गति प्रदान करने एवं नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोत्तरी कराने की प्रक्रिया में तीसरा मास्टर प्लान भी लागू किया जायेगा, उक्त जानकारी केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने देते हुए बताया कि उनके द्वारा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव जी से दो अलग-अलग अनुरोध पत्र सौंपकर उपरोक्त कार्यो को कराने के लिए भोपाल प्रवास के दौरान मॉंग की गई है।
केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी के अनुरोध मॉंग पत्र को सहर्ष स्वीकार कर मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने अपने पूज्य पिता स्व. दादा ईश्वरदास रोहाणी की स्मृति में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नि:शुल्क जनोपयोगी स्मृति पंचांग वितरण करने के लिए मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव जी से विमोचन कराया। इस मौके पर जबलपुर के सांसद आशीष दुबे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव जी के सफलतम एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शॉल श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। उल्लेखनीय है कि केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए जनता जनार्दन की सेवा और विकास कार्यो को कराने के लिए हमेशा संकल्पित रहते हैं और प्रतिबद्धता के साथ नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोत्तरी कराने के अलावा जनसेवा की भावना को भी आत्मसात कर नागरिकों के लिए समर्पित रहते हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव के मार्गदर्शन और सहयोग से जबलपुर सहित समूचे प्रदेश में तेज गति से हो रहे हैं विकास के कार्य – विधायक रोहाणी