Download Our App

Home » जीवन शैली » मुख्यमंत्री द्वारा जबलपुर के 157 आपदा प्रभावितों के खाते में पहुँचाई गई 54 लाख 66 हजार की राशि

मुख्यमंत्री द्वारा जबलपुर के 157 आपदा प्रभावितों के खाते में पहुँचाई गई 54 लाख 66 हजार की राशि

जबलपुर (जयलोक)। लाड़ली बहनों के लिए आज का दिन खास रहा। आज रक्षाबंधन के ठीक एक दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की बहनों को लाड़ली बहना योजना के तहत 15 सौ रूपये की राशि उनके खातों में हस्तांरित की गई है। खास बात यह है कि लाडली बहना राशि जहां 1250 रूपये भेजी गई है तो रक्षाबंधन के उपहार में 250 रूपये भी अलग से भेजे गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदा के प्रभावितों को भी राशि वितरित की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रदेश में प्राकृतिक आपदा, अतिवृष्टि और बाढ़ से हुई विभिन्न क्षतियों जैसे जनहानि, पशुहानि, मकान क्षति एवं अन्य क्षति के लिये प्रभावितों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राहत राशि का वितरण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राहत राशि वितरित की और हितग्राहियों से चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने मानसून काल 2025 में पूरे प्रदेश में 28 हजार प्रभावित जनों को 30 करोड़ रुपए आपदा राहत राशि का वितरण किया। इससे पहले 28 करोड़ की आपदा सहायता राशि वितरित की जा चुकी है।जबलपुर जिले में 157 आपदा प्रभावितों को 54 लाख 66 हजार वितरित की गई। जिसमें जनहानि के 12 प्रकरणों में 48 लाख, मकान क्षति के 142 प्रभावितों को 5 लाख 91 हजार 600 तथा कपड़ा, बर्तन, खाद्यान्न क्षति के 3 प्रभावितों को 15 हजार की राशि वितरित की गई।

जिले में आपदा से सबसे प्रभावित क्षेत्र शहपुरा और सिहोरा में है। इन दोनों ब्लॉकों में मकान क्षति के प्रकरण ज्यादा है। राहत राशि वितरण के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय में स्थित एनआईसी कक्ष में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक नीरज सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोटियां, भाजपा प्रदेश कोषाअध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर एवं ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर व राजकुमार पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। साथ ही कलेक्टर दीपक सक्सेना व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित व उनके परिजनों ने मौजूद रहकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संबोधन को देखा व सुना।

 

स्कूल के रास्ते पर दबंगों का कब्जा, शासकीय जमीन को अपनी बताकर स्कूल के गेट पर लगाया टे्रक्टर, कई घंटों तक स्कूली छात्र होते रहे परेशान

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » मुख्यमंत्री द्वारा जबलपुर के 157 आपदा प्रभावितों के खाते में पहुँचाई गई 54 लाख 66 हजार की राशि