
जबलपुर (जयलोक)। शहर में चतुर्थ वर्ल्डवर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का आयोजन स्थानीय ब्रह्मर्षि मिशन समिति, राम अवेयरनेस मूवमेंट एवं मध्यप्रदेश शासन के श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में 2, 3 एवं 4 जनवरी को मानस भवन में किया जा रहा है। प्रत्येक 3 वर्ष में होने वाला यह आयोजन 2016, 2020 एवं 2023 में किया जा चुका है। आयोजन के अध्यक्ष विधाय अजय विश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम में 2 जनवरी को म.प्र. के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन विश्व में रामायण पर होने वाला एक अनूठा एवं विशिष्ट आयोजन है, जिसमें अकादमिक, साहित्यिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विधाओं से जुड़े विद्वान एक ही मंच पर एकत्रित होते हैं। इस बात की जानकारी आज पत्रकारवार्ता के दौरान विधायक अजय विश्नोई, डॉ. अखिलेश गुमाश्ता ने दी।

रामायण विदों की उपस्थिति आयोजन सचिवकई देशों के प्रतिनिधि मंडल होंगे शामिल – डॉ. अखिलेश गुमाश्ता ने बताया कि विश्व भर के रामायण विद्वान इस कान्फ्रेंस में अपने शोधपत्र पढ़ेंगे। जिसमें मॉरिशस एवं थाइलेण्ड से 10-10 लोगों का प्रतिनिधि मंण्डल भाग ले रहा है। इसके अलावा श्रीलंका, फ्रांस, अमेरिका, केनडा, चीन, रूस, वियतनाम, इंडोनेशिया, माल्टा, इंग्लैण्ड, स्विटजरलैंड आदि देशों के विद्वान भी रामायण पर अपने शोध एवं वैचारिक व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। आयोजन समिति के पंकज गौर, रवि रंजन, अशोक मनोध्या ने बताया कि पद्मभूषण डेबिट फ्राले, श्री शाम भवी, संस्कृत अध्यन केंद्र बैंकाक के निदेशक श्री सोमवाट, पद्मश्री प्रो. प्रपन्न विद्या तथा रामायण सेंटर मॉरीशस की वीणू अरुण, इंडोनेशिया के प्रो. धर्मयासा सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय रामायण विद्वान कॉन्फ्रेंस के प्रमुख आकर्षण होंगे।
रामायण प्रदर्शनी- रामायण प्रदर्शनी साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी एवं प्रशांत पोल ने बताया कि 28 दिसंबर से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सहयोग से रामायण आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री देवेन्द्र फणनवीस द्वारा किया जाएगा। इसमें रामायण पेंटिंग, फोटो गैलरी तथा विशेष रूप से मध्यप्रदेश के राम वन गमन मार्ग से जुड़े स्थलों का प्रदर्शन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में 2 जनवरी को म.प्र. शासन के रामायण पर आधारित पुस्तकों का विमोचन एवं संस्कृति संरक्षण में श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास द्वारा किये जा रहे कार्यों की विवेचना एवं रूपरेखा रखी जाएगी। उद्घाटन समारोह में अध्यक्षता श्री राकेश सिंह करेंगे एवं सांसद सुमित्रा बाल्मीकि विशिष्ट अतिथि होंगे।

विशेष आकर्षण संत समागम
वासुदेव खत्री एवं अमरेन्द्र नारायण ने बताया श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में संतो का समागम भी होगा, जिसमें प्रथम दो दिन तुलसी पीठ चित्रकूट के स्वामी रामभद्राचार्य, अमरकंटक के बावा कल्याणदास तथा जनकपुरी नेपाल के महंत राम रोशन दास का सानिध्य प्राप्त होगा।

धर्म परिवर्तन करने वाले आखिर क्या प्राप्त करना चाहते हैं-शंकराचार्य सदानंदजी
Author: Jai Lok







