Download Our App

Home » दुनिया » मेरठ में अरिहंत प्रकाशन पर आयकर विभाग का छापा

मेरठ में अरिहंत प्रकाशन पर आयकर विभाग का छापा

कई ठिकानों पर पहुँचकर टीम कार्रवाई में जुटी
मेरठ। मेरठ में विश्वकर्मा ग्रुप पर आयकर विभाग ने छापेमारी कर आज सुबह शहर के बड़े प्रकाशक के यहां छापेमारी की है। बताया गया कि अरिहंत प्रकाशन के दफ्तर और मालिकों के आवास पर आयकर विभाग की टीम कई गाडिय़ों में पहुंची और कार्रवाई शुरू कराई। मेरठ बाईपास बिग बाइट के पास अरिहंत प्रकाशन कार्यालय और साकेत स्थित आवास पर आयकर के द्वारा छापा मार की गई। अरिहंत प्रकाशन के संचालक योगेश चंद जैन का साकेत में निवास है। इनके तीन बेटे दीपेश जैन, रितेश जैन और प्रवेश जैन पूरे व्यापार का संचालन करते हैं। कॉम्पिटेटिव बुक पब्लिकेशन में अरिहंत प्रकाशन देश के 5 बड़े पब्लिशर्स में नाम है।
कमल ठाकुर के यहां से लौटी आयकर की टीम, पार्टनर्स पर कार्रवाई जारी- मेरठ में विश्वकर्मा ग्रुप के डायरेक्टर और संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष कमल ठाकुर के यहां आयकर विभाग की छापेमारी दो दिन तक चली। वहीं तीनों पार्टनर्स को अभी राहत नहीं है। तीन ऑफिसों पर आईटी टीम की कार्रवाई जारी है। विश्वकर्मा ग्रुप के डायरेक्टर और संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष कमल ठाकुर के यहां जांच के बाद आयकर की एक टीम लौट गई। हालांकि बुधवार को दूसरे दिन ग्रुप में पार्टनर संजय जैन और मेरठ मॉल स्थित तीनों पार्टनरों के ऑफिस में रेड जारी रही। कार्यालय और घर में विभिन्न दस्तावेजों की जांच की गई। कमल ठाकुर के घर से कैश, ज्वेलरी और सोने की गिन्नी बरामद की गईं। विभागीय अधिकारियों ने बरामद माल की पुष्टि नहीं की है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » मेरठ में अरिहंत प्रकाशन पर आयकर विभाग का छापा