Download Our App

Home » जीवन शैली » मैं तांत्रिक नहीं, मेरे मंदिर पर किया गया कब्जा मेरे बारे में किया जा रहा गलत प्रचार, नहीं हो रही मेरी शिकायत पर सुनवाई

मैं तांत्रिक नहीं, मेरे मंदिर पर किया गया कब्जा मेरे बारे में किया जा रहा गलत प्रचार, नहीं हो रही मेरी शिकायत पर सुनवाई

अपनी आपबीती सुनाने जय लोक कार्यालय पहुँची महिला

जबलपुर (जयलोक)
कुछ दिनों पूर्व शहर की सडक़ पर तांत्रित पूजा करते हुए एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें लोगों ने तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दी। लेकिन वीडियो में दिखने वाली यह महिला को तांत्रिक नहीं बल्कि संतोषी माता की भक्त है। जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और उस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देने पर महिला को ठेस पहुँची है। अपनी समस्या लेकर महिला मदद की आस लेकर जय लोक कार्यालय पहुँची और मदद की माँग करते हुए सोशल मीडिया और अखबारों हो रहे गलत प्रचार को गलत साबित करते हुए सच्चाई सबके सामने लाने का आग्रह किया। महिला ने कहा कि मैं तांत्रिक नहीं हूँ मेरे मंदिर पर कब्जा किया गया है इसलिए में सडक़ पर बैठकर पूजन कर रही हूँ।
ये है सच्चाई
महिला का नाम रमादेवी कठेरिया 50 वर्ष है जो गौरीघाट स्थित दुर्गा नगर में रहती थी। महिला का कहना है कि परिवार और पड़ोसियों की मिलीभगत से उसे घर से निकाल दिया गया। इतना ही नहीं घर में विराजी माँ संतोषी माता का पूजन करने की अनुमति तक उसे नहीं दी जा रही है। इसलिए वह शहर में जहाँ भी जगह मिलती है वहाँ संतोषी माता का पूजन करती है।
14 माह से बेघर
रमादेवी कठेरिया का आरोप है कि वे माता संतोषी की भक्त है और घर पर ही माता का मंदिर बनाकर वहां पूजा पाठ करती हैं। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला कल्लू बर्मन जो उससे ईश्र्या रखता है और कई दिनों से परेशान कर मकान से बेदखल करने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच परिवार वालों ने पड़ोसी का साथ देकर मुझे घर से बेघर कर दिया। तब से वह सडक़ पर रहकर जीवन यापन कर रही है। संतोषी माता की भक्ति करने के लिए उसे जहां जगह मिलती है पूजन पाठ करती है।
घर से निकाला पूजा का अधिकार भी छीना
महिला का आरोप है कि ना सिर्फ उसे घर से बेघर कर दिया गया बल्कि उससे मंदिर में संतोषी माता की पूजा का अधिकार भी छीना गया। इन सब में उसके पति का भी हाथ है। जिसने पड़ोसी के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। जब महिला को इस बात की जानकारी मिली तो उसने अपने पति से अलग होने का निर्णय लिया और तलाक का केस फाईल किया।
दिन में मजदूरी रात में  मंदिर में करती है आराम
महिला रमादेवी का कहना है कि दिन में जीवन यापन करने के लिए किराना दुकान में मजदूरी करती है। वहीं रात में गेट नम्बर दो रानीताल के पास स्थित मदिर के  बाहर आराम करती है। महिला का कहना है कि पिछले 14 माह से यहीं चल रहा है लेकिन अब उसे इंसाफ चाहिए। उसे अपना घर और मंदिर की पूजा वापस चाहिए।
कुछ दिनों पूर्व वायरल हुआ था वीडियो
कुछ दिनों पूर्व महिला का सडक़ पर पूजा करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद महिला सुर्खियों में आई। इस मामले के बाद से ही महिला के खिलाफ तरह तरह के बयान सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने लगे। जैसे ही इस बात की जानकारी महिला को लगी तो वह इसकी सच्चाई सबके सामने लाने के लिए महिला जय लोक कार्यालय पहुँची।
कलेक्टर-एसपी से भी की शिकायत
महिला का कहना है कि अपनी बात को लेकर वह कलेक्टर और एसपी के पास भी गई थी। लेकिन वहाँ कोई सुनवाई ना होने पर उसने कोर्ट की शरण ली।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » मैं तांत्रिक नहीं, मेरे मंदिर पर किया गया कब्जा मेरे बारे में किया जा रहा गलत प्रचार, नहीं हो रही मेरी शिकायत पर सुनवाई