Download Our App

Home » जबलपुर » यह जवाबदारी हम जबलपुरियों की भी है… जबलपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में स्थान दिलाना नागरिकों की भी जिम्मेदारी है

यह जवाबदारी हम जबलपुरियों की भी है… जबलपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में स्थान दिलाना नागरिकों की भी जिम्मेदारी है

नगर निगम के पूरे अमल ने झौंकी ताकत

जबलपुर (जय लोक)।  हमारे शहर जबलपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में चल रहे भारत सरकार के सर्वेक्षण कार्यक्रम में नंबर वन या फिर पिछली बार के 13 से और अच्छा स्थान दिलवाना केवल जबलपुर नगर निगम की जवाबदारी नहीं है इसके लिए हम सभी जबलपुर की नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहिए। नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव और उनकी पूरी टीम अपर आयुक्त, उपायुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी और पूरा स्वास्थ्य अमले के साथ साथ सैकड़ों हजारों की संख्या में शहर को साफ रखने का जिम्मा निभा रहे सफाई कर्मचारी भी पूरी जी जान और ताकत से शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रख शहर के मान को बढऩे के काम लगे हुए हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम किसी भी दिन जबलपुर में सर्वेक्षण का काम कर सकती है। अब यह हम जबलपुरियों की भी जवाबदारी है कि अपने अपने क्षेत्र को कम से कम कचरा मुक्त रखें।  जो कचरा फैला रहा है उसे रोकें और जो नहीं माने उसकी शिकायत नगर निगम में करें।  शहर हमारा घर है  यहां की सडक़े हमारे आंगन के समान हंै और इसी मनोभाव से हमें उसे साफ रखना चाहिए।  यह सिर्फ नागरिकों की मानसिक जागरूकता पर निर्भर करता है। यह मानसिक जागरूकता हमारे ही प्रदेश के इंदौर शहर के नागरिकों में कूट कूट  कर भरी है। उसी का परिणाम है कि विगत कई वर्षों से इंदौर पूरे देश में सर्वेक्षण में अग्रणी स्थान अर्जित करते आया है। यह जबलपुर भी कर सकता है सिर्फ नागरिकों की मानसिक जागरूकता की जरूरत है और यह हम लोग ही ला सकते है अपने दोस्तों को बोलकर अपने परिजनों और बच्चों को बोलकर।
नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत शहर के सभी वार्डो में लगातार साफ-सफाई एवं नागरिकों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा लगातार संभागवार साफ-सफाई के साथ-साथ सार्वजनिक एवं सामुदायिक प्रसाधन केन्द्रों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में निगमायुक्त द्वारा संभाग क्रमांक 10 रॉंझी एवं संभाग क्रमांक 11 के बिलेहरी क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय सी.टी.,पी.टी. का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उपायुक्त संभव अयाची, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, अर्जुन यादव, धर्मेन्द्र राज, पोला राव, उपयंत्री अभिषेक तिवारी आदि उपस्थित रहे।
निगमायुक्त ने सार्वजनिक एवं सामुदायिक प्रसाधन केन्द्रों की साफ-सफाई व्यवस्था के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का भी मुआयना किया और सारी सुविधाएं स्थाई रूप से रखने के निर्देश प्रसाधन संचालकों एवं केयर टेकर को दिये। इस पर निगरानी रखने के लिए सभी स्वास्थ्य अमले को भी निर्देशित किया। निगमायुक्त ने कहा कि शहर के सभी सार्वजनिक एवं सामुदायिक प्रसाधन केन्द्रों को सुव्यवस्थित किया जाए और किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे। निगमायुक्त प्रीति यादव लगातार नागरिकों से भी अपील कर रहीं हैं कि घर का कचरा निगम की कचरा गाड़ी में ही डालें, अन्यत्र यहाँ वहाँ न फैकें, अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के आस-पास साफ-सफाई रखें। जब मेरा शहर मेरा घर की भावना से हम सब जबलपुरियों को यह कदम उठाना होगा।

 

नगर निगम के हिस्से की 500 सौ करोड़ की जमीन 20 करोड़ में संजय पाठक के परिजनों के नाम!

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » यह जवाबदारी हम जबलपुरियों की भी है… जबलपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में स्थान दिलाना नागरिकों की भी जिम्मेदारी है
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket