Download Our App

Home » हादसा » यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, एक दर्जन यात्री घायल

यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, एक दर्जन यात्री घायल

सिहोरा के पास घाट सिमरिया में हुआ हादसा

जबलपुर (जयलोक)। सिहोरा के पास घाट सिमरिया में बीती रात यात्रियों से भरी एक बस खाई में जा गिरी। बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने के दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसा देख कई वाहन रूक गए। हादसे में बस में सवार करीब एक दर्जन यात्रियों को चोटें पहुँची हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। आज सुबह भी बस दुर्घटना स्थल पर पड़ी रही।
यात्रियों का कहना है कि बस कटनी से जबलपुर आ रही थी। बस क्रमांकएमपी एमपी 07 पी 3330 जैसे ही घाट सिमरिया पेट्रोल पंप और वेयर हाउस के बीच में पहुंची तभी अनियंत्रित हो गई और लहराते हुए सडक़ किनारे खाई में जा गिरी। राहगीरों ने जब यह हादसा देखा तो बस में सवार यात्रियों की मदद के लिए आगे आए। राहगीरों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। जानकारी लगते ही पुलिस भी पहुँची। जिनकी मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस चालक पर आरोप
यात्रियों का कहना है कि बस चालक तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक बस चला रहा था। बस की रफ्तार देख यात्रियों ने बस चालक को आगाह भी किया लेकिन बस चालक ने किसी की नहीं सुनी। वहीं राहगीरों का कहना है कि बस पूरी सडक़ पर लहरा कर चल रही थी। बस की रफ्तार देख कई राहगीर रूककर सडक़ के किनारे खड़े हो गए। हादसे में बस के चालक परिचालक को भी चोटें पहुँची हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » हादसा » यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, एक दर्जन यात्री घायल