Download Our App

Home » दुनिया » युवक की जेब में रखा मोबाइल फटा, प्राइवेट पार्ट हुआ जख्मी

युवक की जेब में रखा मोबाइल फटा, प्राइवेट पार्ट हुआ जख्मी

राजगढ़। राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को शाजापुर रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, सारंगपुर नगर में पानी पूरी का ठेला लगाने वाला अरविंद बाइक से सब्जी खरीदने के लिए मंडी गया था। लौटते समय नेशनल हाईवे पर उसकी जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होते ही अरविंद बाइक समेत जमीन पर गिर गया। मोबाइल फटने से उसकी जांघ और प्राइवेट पार्ट पर चोट आई, जबकि गिरने से उसके सिर समेत अन्य जगह चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत सारंगपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे शाजापुर रेफर कर दिया गया।

 

ईडी की जॉर्ज सोरोस से जुड़े संगठन ओएसएफ के खिलाफ कार्रवाई, बंगलूरू में कई ठिकानों पर की छापेमारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » युवक की जेब में रखा मोबाइल फटा, प्राइवेट पार्ट हुआ जख्मी